herzindagi

इन DIY तरीकों से चेहरे के दाग-धब्बे आसानी से हटाएं

चेहरे के दानों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए घर पर आप आसानी से ये फेस पैक तैयार कर सकती हैं और पा सकती हैं खूबसूरत त्वचा। <div>&nbsp;</div>

Saudamini Pandey

Updated:- 2019-05-27, 18:02 IST

अक्सर महिलाएं स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए तरह-तरह घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक्स इस्तेमाल करती हैं। लेकिन मुश्किल तब आती है जब कई उपाय अपनाने के बाद भी चेहरे के पिंपल्स नहीं जाते। इन पिंपल्स के कारण चेहरे की रंगत बिगड़ जाती है और महिलाएं इस बात से कॉन्शस भी हो जाती हैं। अगर आप भी ऐसी ही प्रॉब्लम के कारण परेशान हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में, जिनके जरिए आप घर बैठे चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकती हैं। ये फेसपैक हैं दही और नींबू-शहद के। दही, नींबू और शहद जैसे तत्व हेल्थ के लिए तो अच्छे हैं ही, स्किन ग्लो बढ़ाने और कुदरती निखार बढ़ाने में भी ये काफी असरदार माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं इस पैक्स के इस्तेमाल का आसान तरीका जो इस वीडियो में दिखाया गया है।

1. दही का पैक

दही गर्मियों में खाने के लिहाज से बेस्ट माना जाता है। साथ ही यह स्किन केयर के मामले में भी बहुत असरदार है। दही में लैक्टिक एसिड और एंटीऑक्सिडेंट जैसे त्वचा का ग्लो बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। दही को इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है। बस आपको करना ये है कि प्लेन दही लेकर पूरे चेहरे पर इसे लगा लेना है। दही को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें, इसके बाद चेहरे को धो लें। इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। नियमित रूप से दही चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ और गोरा नजर आता है।

2. नींबू-शहद का पैक

विटामिन सी की खूबियों से युक्त नींबू स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नींबू अपनी डाइट में शामिल करने से स्किन की चमक बढ़ती है, साथ ही नींबू का स्किन पर इस्तेमाल भी काफी अच्छे रिजल्ट देता है। इंस्टेंट ग्लो देने वाले नींबू के रस में नेचुरल ब्लीचिंग, विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इसी तरह शहद नेचुरल मॉस्चराइजर है। एक कटोरी ने दो चम्मच नींबू का रस लें। उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इस पैक को पूरे फेस पर लगा लें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगे रहने दें। इसके बाद गुनगुने पाने से चेहरा धो लें। यह पैक डेड स्किन को निकालकर झुर्रियों को कम करता है। हफ्ते में तीन बार इस पैक का यूज करें। इससे जल्द ही आपके चेहरे पर कुदरती निखार नजर आने लगेगा

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।