
Virgo Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा 5 जनवरी को कर्क राशि में, 7 जनवरी को सिंह राशि में और 9 जनवरी को कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जो आपके चतुर्थ भाव को एक्टिव कर रहे हैं। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपको अपनी पुरानी चीजों और गलतिओं को सुधारने का एक अच्छा मौका दे रहा है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि कन्या राशि का साप्तहिक राशिफल…

कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आपके रिश्तों विश्वास की एक नई शुरुआत कर रहा हैं । कई दिनों से चल रही तू तू मै मै से आज आपको छुटकारा मिलेगा और आपके रिश्ते सुधरेंगे। चंद्रमा का आपकी ही राशि में गोचर से अपक्व बिच की दुरी खत्म कर देगा, जिससे पार्टनर और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। सिंगल रह रही महिलाएं इस सप्ताह किसी उटपटांग व्यक्ति से जुड़ सकती हैं, लेकिन बार-बार अपने से उसकी तुलना या शक करना रिश्ते की शुरुआत को कमजोर कर देगा। विवाहित या कमिटेड महिलाएं यदि हर बात में सुधार ढूंढेंगी, तो रिश्ता और भी कमजोर हो जाएगा। इस सप्ताह प्यार को प्यार ही बनाये टाइम पास नहीं।
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र या चूड़ी का दान करें।
करियर में यह सप्ताह आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। धनु राशि में चतुर्ग्रही योग घर और कार्य के बीच संतुलन बिगाड़ सकते हैं। जो महिलाएं एडमिनिस्ट्रेशन, अकाउंट्स, रिसर्च, हेल्थकेयर या डेटा से जुड़ी हैं, उनके लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। आपके सीनियर इस सप्ताह आपकी मेहनत को देख रहे होंगे ,लेकिन तुरंत आपको उनसे तारीफ की उम्मीद नहीं रखना चाहिए । व्यवसाय कर महिलाओं के स्टाफ द्वारा इस सप्ताह कोई गलती हो सकती जिसे सुधारना आवश्यक होग।
उपाय: गुरुवार को पीली दाल शिव जी अर्पित करें।
आर्थिक मामलों में कन्या राशि की महिलाओं को सोच समझ कर खर्च करने की आवश्यकता है । घर, प्रॉपर्टी या परिवार से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। बुध और शुक्र धनु राशि में होने से ऑनलाइन शॉपिंग या सुविधा से जुड़ा खर्च बढ़ेगा। इन्वेस्टमेंट से जुड़ा निर्णय इस सप्ताह टालना ही बेहतर होगा। इस सप्ताह आपको अपने बजट के हिसब से ही काम करना चाहिय्रे नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ेगा।
उपाय: शुक्रवार को सफेद पुष्प लक्ष्मी जी को अर्पित करना चाहिए।

स्वास्थ्य के हिसाब से देखा जाये तो कन्या राशि की महिलाओं को यह सप्ताह आपको चेतावनी देता है। चंद्रमा का कन्या में गोचर पाचन, त्वचा और नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी बढ़ा सकता है। ओवरथिंकिंग से गैस, एसिडिटी और नींद की समस्या हो सकती है। हर चीज़ दिमाग में रखने के बजाय आपको अपने शरीर की सुनना चाहिए नहीं तो थकावट होगी।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल से आटे का चौमुखा दीपक जलाएं ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।