(virgo donate) टैरो कार्ड के हिसाब से व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्र बेहद अहम रोल निभाते हैं। वहीं जन्म के समय चंद्रमा जिस भी राशि में स्थित होता है। उसे ही व्यक्ति की राशि कहा जाता है। हर जातक का अपना स्वभाव और पहचान होता है। जो उसकी राशि को दर्शाता है। बता दें, कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ये जिस भी राशि में रहते हैं। उसके कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
वहीं बुध ग्रह का संबंध भगवान गणेश से भी है। अब एसे में अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी आ रही है, तो उसके समाधान और उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए इस लेख में टैरो कार्ड एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि कन्या राशि के जातकों को किन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
कन्या राशि के जातकों को अगर मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुधवार (बुधवार मंत्र) के दिन नमक कजा दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और सफलता की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है कन्या और कन्या राशि का रिश्ता, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
कन्या राशि के जातकों को राहु और केतु दोष से छुटकारा पाने के लिए तिल का दान करना चाहिए। इससे आपको लाभ हो सकता है, साथ ही आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।
कन्या राशि के जातक के विवाह में अगर किसी प्रकार को कोई बाधआ आ रही है, तो रुद्राक्ष (रुद्राक्ष नियम)का दान अवश्य करें। इससे आपके विवाह संबंधित परेशानियां दूर हो सकती है और मान-सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - करियर में सफलता पाने के लिए कन्या राशि वाले करें ये उपाय
कन्या राशि के जातक संतान सुख की प्राप्ति के लिए एक चांदी का सिक्का दान करें। इससे आपको संतान का फल मिल सकता है और कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
कन्या राशि के जातक अपनी किस्मत चमकाने के लिए हरे रंग के रूमाल का दान करें। इससे आपको जल्द लाभ हो सकता है। क्योंकि कन्या राशि का भाग्यशाली रंग हरा है और भगवान गणेश का प्रिय रंग भी हरा है। इसलिए इसका दान करने से गणपति बप्पा की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी।
कन्या राशि के जातक इन चीजों का दान अवश्य करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।