Virgo Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा वृश्चिक से कुंभ तक भ्रमण करेगा, जिससे कन्या राशि की महिलाओं के लिए मन, रिश्ते और निर्णयों में लगातार बदलाव आएंगे। शुक्र कर्क में स्थित है, जिससे सामाजिक जुड़ाव और लोगों से संवाद बढ़ेगा। मंगल खुद कन्या राशि में होने के कारण कार्रवाई और सोच में तेजी बनी रहेगी। सूर्य और बुध सिंह में हैं, जिससे एकांत में सोचने और छिपी योजना पर काम करने का संकेत है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि की महिलाओं का इस सप्ताह का राशिफल?
कन्या राशि की अविवाहित महिलाओं को इस सप्ताह शुक्रवार को पहली नजर में प्यार जैसा अनुभव होगा, संभवत किसी दोस्त की पार्टी या पब्लिक प्लेस पर। शनिवार को अचानक हुई मुलाकात नए रिश्ते की शुरुआत करेगी, जिसमें आकर्षण और उत्सुकता दोनों होंगी। विवाहित या कमिटेड महिलाओं को सोमवार को अपने साथी से मतभेद हो सकता है लेकिन बुधवार को स्थिति संभल जाएगी यदि खुलकर बातचीत करें। गुरुवार को पार्टनर के साथ बिताया समय रिलेशन को मजबूत करेगा।
इसे भी पढ़ें- कन्या राशि व्यक्तित्व (Virgo People Personality Traits in Hindi)
कन्या राशि की महिलाओं को इस सप्ताह करियर में अपने सपनों को चुनने और सुरक्षित विकल्प को छोड़ने के बीच फैसला लेना पड़ेगा। मंगलवार को ऐसा प्रस्ताव आएगा जिसमें जोखिम है लेकिन जो दिल के करीब होगा। जो महिलाएं किसी सरकारी या स्थायी नौकरी में हैं वे शुक्रवार को इस्तीफा देने या नई शुरुआत के बारे में सोचेंगी। खुद का बिजनेस करने की योजना बना रही महिलाएं रविवार को किसी पुराने जानकार से समर्थन पाएंगी। मंगल की वजह से निर्णय लेने की हिम्मत बढ़ेगी लेकिन बुध की स्थिति के कारण इसे अभी सार्वजनिक न करें।
आर्थिक रूप से कन्या राशि की महिलाओं को इस सप्ताह सिर्फ ज़रूरी खर्च तक सीमित रहना होगा। सोमवार और गुरुवार को आय और खर्च का संतुलन बिगड़ेगा, जिससे बचत प्रभावित होगी। शुक्रवार को वेतन या रुका हुआ पैसा आएगा, लेकिन उसी दिन घर या स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा खर्च निकल सकता है। उधार लेने की स्थिति से शनिवार को गुजरना पड़ सकता है, लेकिन इसे जल्दी चुकता करने की योजना बनाए रखना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य के नजरिए से कन्या राशि की महिलाओं को इस सप्ताह दांतों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सोमवार को ठंडा या मीठा खाने से दांतों में संवेदनशीलता बढ़ेगी और शुक्रवार को मसूड़ों में सूजन की शिकायत हो सकती है। मंगलवार को डॉक्टर से जांच करवा लेना बेहतर रहेगा ताकि छोटी समस्या बड़ी न बने। जो महिलाएं लंबे समय से डेंटल चेकअप टाल रही हैं, उन्हें इस बार अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
कन्या राशि की महिलाएं शुक्रवार को भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें। भाग्यशाली रंग हरा है और भाग्यशाली अंक 3 है। मंगलवार को बेसन और गुड़ का दान करें, इससे निर्णयों में ठहराव और आत्मबल दोनों बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें- अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।