
Virgo Horoscope Today, 25 February 2026 : 25 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि से दशम भाव में स्थित होगा। दशम भाव कर्म, पद, प्रतिष्ठा, सार्वजनिक छवि और अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा का यहां गोचर आपको आज इमोसनल रूप से वर्कहोलिक बनाएगा। आपका पूरा ध्यान इस बात पर रहेगा कि लोग आपको कैसे देख रहे हैं और आपके काम का मूल्यांकन किस स्तर पर हो रहा है। यह स्थिति अवसर भी देती है और परीक्षा भी लेती है। यदि आप अनुशासन में रहीं तो सराहना मिलेगी, लेकिन छोटी सी भावनात्मक प्रतिक्रिया आपकी छवि को प्रभावित कर सकती है। आज का दिन निर्णयों का है। सीनियर्स की नजर आप पर रहेगी। हर शब्द सोचकर बोलें, क्योंकि मिथुन का चंद्रमा वाणी को एक्टिव करता है और दशम भाव सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें।
प्रेम जीवन में आज व्यावहारिक सोच हावी रहेगी। आप भावनाओं की बजाय स्थिरता और जिम्मेदारी को महत्व देंगी। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी के करियर या पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा करनी पड़ सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर किसी बुद्धिमान और संवाद कुशल व्यक्ति से आकर्षण संभव है। लेकिन आकर्षण और स्थिर रिश्ता अलग बातें हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
उपाय: शाम को भगवान गणेश के सामने 11 बार ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।
दशम भाव में चंद्रमा आपको आज कार्यक्षेत्र में केंद्र में ला सकता है। मीटिंग, प्रस्तुति, प्रशासनिक कार्य या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का नेतृत्व आपके पास आ सकता है। यदि आप शिक्षा, लेखन, मीडिया, प्रशासन या मैनेजमेंट से जुड़ी हैं तो आज आपके शब्द और निर्णय प्रभाव डालेंगे। लेकिन आलोचना को व्यक्तिगत न लें। पेशेवर रवैया बनाए रखें।
उपाय: काम शुरू करने से पहले अपने कार्यस्थल पर कपूर का धुआं दिखाएं।
आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन करियर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। नई जिम्मेदारी के साथ आय में भविष्य में वृद्धि का संकेत है। इन्वेस्ट सोच-समझकर करें। आज दिखावे पर पैसा खर्च करना नुकसान दे सकता है। आज किसी भी तरह से किसी को पैसे उधर न दें।
उपाय: हरे कपड़े में एक इलायची रखकर अपने पर्स में रखें।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको विशेष रूप से गर्दन, कंधे, भुजाएं, फेफड़े, श्वसन तंत्र और त्वचा पर ध्यान देना होगा, क्योंकि मिथुन राशि शरीर में इन अंगों को नियंत्रित करती है और दशम भाव हड्डियों तथा जोड़ों पर भी प्रभाव डालता है। लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने से गर्दन में जकड़न, कंधों में दर्द या भुजाओं में भारीपन महसूस हो सकता है। ठंडी चीजों के अधिक सेवन से गले में खराश या हल्की खांसी की समस्या हो सकती है। तनाव बढ़ने पर त्वचा पर एलर्जी या रैशेज भी दिख सकते हैं। आज पानी की मात्रा बढ़ाएं, गहरी सांस लेने का अभ्यास करें और हर दो घंटे में 2–3 मिनट स्ट्रेचिंग जरूर करें।
उपाय : स्नान के जल में थोड़ा सा गंगाजल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करे।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।