
Taurus Weekly Horoscope: वृषभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह भाग्य और कर्म के अद्भुत संगम बनेगा। सप्ताह की शुरुआत 02 फरवरी को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहाँ वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। इसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि आपके भाग्य भाव में मकर राशि के अंदर राशि स्वामी शुक्र, सूर्य, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग बना हुआ है। यह स्थिति आपको धार्मिक और भाग्यशाली बना रही है। राहु दशम भाव में कुम्भ राशि में बैठकर करियर को नई दिशा दे रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति दूसरे भाव में हैं और शनि ग्यारहवें भाव में मीन राशि में स्थित हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृषभ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
वृषभ राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भावनात्मक उथल-पुथल वाली रह सकती है। चतुर्थ भाव में चंद्रमा और केतु की युति घर के माहौल में उदासी या तनाव पैदा कर सकती है। आप महसूस करेंगी कि परिवार के लिए इतना करने के बाद भी आपको वो सराहना नहीं मिल रही जिसकी आप हकदार हैं। माता या सास के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। 04 फरवरी से जब चंद्रमा पंचम भाव में आएगा, तो लव लाइफ में रोमांस की वापसी होगी। राशि स्वामी शुक्र का भाग्य भाव में होना पति के साथ किसी धार्मिक यात्रा या लॉन्ग ड्राइव का योग बना रहा है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता शादी में बदलने की बात चल सकती है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में ननिहाल पक्ष से मिलना-जुलना हो सकता है।
उपाय: शुक्रवार को किसी सुहागन महिला को सुहाग की सामग्री बिंदी, सिंदूर, चूड़ी भेंट करें।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह वृषभ राशि की महिलाओं के लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। दशम भाव में राहु और नवम भाव में चार ग्रहों का संयोग वर्किंग वुमन के लिए सफलता के द्वार खोल रहा है। अगर आप विदेश जाने, वीज़ा लगवाने या किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए प्रयास कर रही थीं, तो इस हफ्ते आपका काम बन जाएगा। उच्च का मंगल आपको ऑफिस में निडर बनाएगा। 02 और 03 फरवरी को वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं थोड़ी दिक्कत आ सकती है। 04 से 06 फरवरी के बीच आपकी क्रिएटिविटी चरम पर होगी। फैशन डिजाइनिंग, मीडिया, टीचिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी महिलाओं को प्रमोशन या इंसेंटिव मिल सकता है। जो महिलाएं अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए राहु का प्रभाव टेक्नोलॉजी से जुड़े काम में बड़ी सफलता दिलाएगा।
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और घर से निकलते समय दही-चीनी खाकर निकलें।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह वृषभ राशि की महिलओं के लिए सेविंग्स का सप्ताह है धन भाव में बैठे देवगुरु बृहस्पति और लाभ भाव में शनि की स्थिति आपकी आर्थिक नींव को मजबूत कर रही है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आप सोने-चांदी या फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट करने का मन बनाएंगी। सप्ताह की शुरुआत में घर की मरम्मत, प्लंबिंग या किसी घरेलू उपकरण के खराब होने पर अचानक पैसा खर्च हो सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में शेयर मार्केट या किसी पुरानी पॉलिसी के मैच्योर होने से लाभ होगा। भाग्य भाव के ग्रह आपको पिता या पति के माध्यम से भी आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहती हैं, तो उसके लिए भी बात आगे बढ़ेगी। लोन चुकाने के लिए यह समय अच्छा है।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से वृषभ राशि की महिलाओं को सप्ताह की शुरुआत में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चतुर्थ भाव में केतु और चंद्रमा छाती में जकड़न, घबराहट या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं दे सकते हैं। अगर आपको अस्थमा या हार्ट की समस्या है, तो 02 और 03 फरवरी को अपनी दवाइयां समय पर लें और तनाव से दूर रहें। उच्च का मंगल शरीर में पित्त बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी या स्किन रैशेज हो सकते हैं। खूब पानी पिएं। 04 फरवरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगी। सप्ताह के अंत में छठे भाव का चंद्रमा पेट दर्द या यूरिन इन्फेक्शन का हल्का संकेत दे रहा है, इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर सुखद रहेगा, बस सीढ़ियाँ चढ़ते समय सावधानी बरतें।
उपाय: सोमवार की शाम को ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें और चांदी के गिलास में पानी पिएं।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image credit- herzindagi, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।