
Taurus Horoscope Today, 4 March 2026 : 4 मार्च 2026, बुधवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए अपनी क्रिएटिविटी और तेज दिमाग का जादू चलाने का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर आपके पांचवें भाव बुद्धि, कला, प्रेम, संतान, हुनर और अचानक धन के भाव यानी बुध की कन्या राशि में गोचर कर रहा है। बुधवार का दिन और पांचवें भाव में बुध की ही कन्या राशि का चंद्रमा यह ज्योतिष का एक बहुत ही सुंदर बौद्धिक और कलात्मक योग है। आज आप किसी भी काम को बोरिंग तरीके से नहीं, बल्कि एक नए, स्मार्ट और परफेक्ट अंदाज में करेंगी। आज आपके आइडियाज लोगों का दिल जीत लेंगे।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक और खुशियों भरा रहेगा। पांचवां भाव सीधे तौर पर आपके लव लाइफ का होता है। आज आप और आपके जीवनसाथी के बीच एक बहुत ही मीठी और बौद्धिक समझ रहेगी। बच्चों की तरफ से आज कोई बहुत बड़ी खुशखबरी जैसे पढ़ाई या करियर में सफलता मिल सकती है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनका आकर्षण आज चरम पर होगा और किसी हॉबी क्लास, कॉलेज या सोशल गैदरिंग में किसी बहुत ही सुलझे हुए इंसान से उनकी शानदार बातचीत शुरू हो सकती है।
उपाय: आज सुबह भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के चित्र के समक्ष दो हरी इलायची अर्पित करें ।
नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज आपके दिमाग और आपकी कला की ही डिमांड रहेगी। पांचवां भाव आपकी स्किल और टैलेंट का है। अगर आप टीचर, डिज़ाइनर, आर्टिस्ट, आर्किटेक्ट, शेयर ब्रोकर या किसी भी ऐसे काम में हैं जहाँ नया सोचना पड़ता है, तो आज बुधवार को आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज ऑफिस में कोई बहुत ही काम्प्लेक्स समस्या आएगी, जिसे आप अपनी कैलकुलेटिव सोच से चुटकियों में सुलझा लेंगी। बॉस आपकी इस स्मार्टनेस के दीवाना हो जाएंगे।
उपाय: आज सुबह माता सरस्वती का ध्यान करते हुए ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का 21 बार जाप करें।
आर्थिक मामलों में आज का दिन कैलकुलेटेड रिस्क लेने और अचानक मोटा फायदा कमाने का है। पांचवां भाव शेयर मार्किट अचानक धन प्राप्ति का होता है। कन्या राशि का प्रभाव आज आपको पैसों के मामले में बहुत स्मार्ट बनाएगा। आज किसी म्यूच्यूअल फंड्स /शेयर्स से आपको बहुत शानदार रिटर्न मिल सकता है। आज आप अपनी किसी हॉबी जैसे सिलाई, कुकिंग, या ब्यूटी पार्लर से भी बहुत अच्छी कमाई कर सकती हैं। बच्चों की शिक्षा या किसी नए कोर्स पर आज आपका पैसा खुशी-खुशी खर्च होगा।
उपाय: आज किन्नरों को कुछ पैसे या हरी चूड़ियां दान करें और उनका आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

सेहत को लेकर आज आपको अपने पेट , पाचन तंत्र और लिवर का विशेष ध्यान रखना होगा। पांचवां भाव सीधे तौर पर आपके पेट के ऊपरी हिस्से का होता है और कन्या राशि आंतों से जुड़ी है। आज आपका दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहेगा, जिससे मानसिक थकावट हो सकती है और उसका सीधा असर आपके हाजमे पर पड़ेगा। आज बाहर का तला-भुना खाने से बचें। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और फाइबर जरूर शामिल करें।
उपाय: आज सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालें। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए ॐ नारायणाय नमः का 21 बार जाप करें और उस जल का सेवन करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।