
Cancer Horoscope Today, 4 March 2026 : 4 मार्च 2026, बुधवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलकर अपने हुनर और नेटवर्किंग का जादू चलाने का है। आज चंद्रमा आपके दूसरे भाव से निकलकर आपके तीसरे भाव पराक्रम, भाई-बहन, छोटी यात्रा, संचार, सोशल मीडिया और स्वयं की मेहनत यानी बुध की कन्या राशि में गोचर कर रहा है। आज बुधवार का दिन है और चंद्रमा भी बुध की ही राशि में है। आपकी बातों में आज इमोशंस के साथ-साथ गजब लॉजिक होगा। आज आप अपनी मीठी लेकिन सधी हुई वाणी से हर किसी को अपना मुरीद बना लेंगी। आज आप किसी भी काम में पीछे हटने वाली नहीं हैं।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन अपने दिल की बात को खुलकर और स्पष्ट तरीके से कहने का है। तीसरा भाव बातचीत का होता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटी और रोमांटिक यात्रा या शार्ट ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकती हैं। कन्या राशि का चंद्रमा आपको रिश्ते में बहुत परफेक्ट बनने या गलतियां निकालने की आदत दे सकता है, इसलिए आज पार्टनर की कमियों को नज़रअंदाज़ करके एक अच्छे श्रोता बनें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनकी किसी पुराने दोस्त या सोशल मीडिया के जरिए किसी बहुत ही समझदार और मजाकिया इंसान से शानदार बातचीत शुरू हो सकती है।
उपाय:आज सुबह भगवान शिव और माता पार्वती को सफेद चंदन के साथ हरी दूर्वा अर्पित करें।
नौकरी और कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रेजेंटेशन और लिखने-बोलने के स्किल्स का कोई सानी नहीं होगा। तीसरा भाव आपकी अपनी कला और मेहनत का है। अगर आप मीडिया, जर्नलिज्म, सेल्स, मार्केटिंग, सोशल मीडिया, टीचिंग या किसी भी ऐसे क्षेत्र में हैं जहाँ लोगों से जुड़ना पड़ता है, तो आज बुधवार को आपकी प्रतिभा चमक उठेगी। ऑफिस में आपके लिखे हुए ईमेल्स या आपकी दी गई सलाह बॉस को बहुत प्रभावित करेगी। आज किसी नए एग्रीमेंट या कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए दिन बहुत ही शुभ है।
उपाय: आज घर से निकलते समय भगवान गणेश जी को मोदक या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज का दिन किस्मत के भरोसे बैठने का नहीं बल्कि अपनी मेहनत और स्मार्ट आइडियाज से पैसा बनाने का है। तीसरा भाव आपके अपने हाथों से कमाए गए धन का होता है। आज आपको पार्ट-टाइम काम , फ्रीलांसिंग या अपनी किसी हॉबी से धन कमाने के शानदार मौके मिलेंगे। आज आपके छोटे भाई-बहनों से आपको कोई आर्थिक मदद या कोई बहुत काम की 'फायदेमंद टिप' मिल सकती है। आज पेपरवर्क में बहुत सावधानी बरतें और बिना पढ़े किसी भी लेन-देन पर साइन न करें।
उपाय: आज श्री गणेश स्तोत्र' का एक पाठ करें।
सेहत को लेकर आज आपको अपने कंधों , गले , सांस की नली और नर्वस सिस्टम का थोड़ा ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव शरीर के ऊपरी हिस्से का होता है और कन्या राशि नसों पर प्रभाव डालती है। आज बहुत ज्यादा टाइपिंग करने, मोबाइल चलाने या लगातार काम करने से गर्दन और कंधों में जकड़न महसूस हो सकती है। आज ठंडी चीजों से बचें ताकि गले में खराश या कफ की शिकायत न हो। दिमाग को शांत रखने के लिए प्राणायाम जरूर करें।
उपाय: आज सुबह तांबे के बर्तन में जल लें, उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालें और ॐ बुं बुधाय नमः का 108 बार जाप करके वह जल पी लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।