Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:23 PM IST
Scorpio Weekly Horoscope 02 to 08 February 2026

Vrishchik Saptahik Rashifal 02-08 February 2026: बड़ी सफलता और धन लाभ के बन रहे हैं योग, वाणी पर रखें काबू वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते; जानें साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। जहां एक ओर बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ धन लाभ भी हो सकता है। इस हफ्ते आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर रहेगा, लेकिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 17:15 IST

Scorpio Weekly Horoscope : वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अदम्य साहस, ऊर्जा और पुरुषार्थ का प्रतीक है। आपकी राशि के स्वामी मंगल, तीसरे भाव में उच्च अवस्था में बैठकर आपको अपार शक्ति प्रदान कर रहे हैं। चंद्रमा की शुरुआत 02 फरवरी को सिंह राशि में होने से होगी, जहाँ वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। इसके बाद सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति अत्यंत शक्तिशाली है। आपके पराक्रम और छोटे भाई-बहन के भाव में मकर राशि के अंदर सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग बना हुआ है। यह स्थिति आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगी। राहु चौथे भाव में कुम्भ राशि में और देवगुरु बृहस्पति अष्टम भाव में मिथुन राशि में हैं। शनि देव पंचम भाव में मीन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

scorpio weekly horoscope
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में शार्पनेस और जुनून दोनों लेकर आया है। तीसरे भाव में शुक्र और उच्च के मंगल की युति आपके रोमांस करने के अंदाज को बहुत बोल्ड बनाएगी। आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगी और पार्टनर से भी उसी एनर्जी की उम्मीद करेंगी। शनि की पंचम भाव में उपस्थिति रिश्तों में थोड़ी नीरसता या गंभीरता ला सकती है। 02 और 03 फरवरी को दशम भाव में केतु-चंद्रमा के कारण काम की व्यस्तता के चलते आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगी, जिससे नाराजगी हो सकती है। विवाहित महिलाओं को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि तीसरे भाव के उग्र ग्रह आपको एक्टिव तो बनाएंगे, लेकिन आपकी कड़वी बातें पति या ससुराल वालों को चुभ सकती हैं। सप्ताह के अंत में बारहवें भाव का चंद्रमा बेडरूम लाइफ में कुछ तनाव या दूरी ला सकता है।
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का नित्य जाप करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

scopio rashi horoscope weekly

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए माइलस्टोन साबित होगा। राशि स्वामी मंगल का तीसरे भाव में उच्च होना मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, लेखन, पत्रकारिता और एंकरिंग से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सफलता दिलाएगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स ( इतनी जबरदस्त होंगी कि आप किसी को भी अपनी बातों से सहमत कर लेंगी। 02 और 03 फरवरी को दशम भाव में केतु और चंद्रमा की युति कार्यक्षेत्र में कुछ भटकाव या असंतुष्टि दे सकती है। आपको लग सकता है कि बॉस आपकी मेहनत को देख नहीं रहे हैं। 04 से 06 फरवरी के बीच ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आपको प्रमोशन, इंसेंटिव या कोई बड़ा अचीवमेंट दिला सकता है। जो महिलाएं अपना स्टार्टअप या ऑनलाइन बिजनेस करती हैं, उनके लिए सप्ताह का मध्य फायदे वाला है। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

More For You

उपाय: प्रतिदिन सुबह राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें ।

यह भी पढ़ें- Vrishchik Rashi Upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में शनि और राहु ला सकते हैं बड़े बदलाव, बुरी आदतें छोड़ें और आजमाएं कुछ आसान उपाय

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह आपकी मेहनत और भागदौड़ पर निर्भर करेगा। तीसरे भाव के ग्रह संकेत दे रहे हैं कि आप जितना पसीना बहाएंगी, उतना ही धन कमाएंगी। बैठे-बिठाए लाभ की उम्मीद न करें। अष्टम भाव में गुरु की स्थिति पैतृक संपत्ति, बीमा या ससुराल पक्ष से अचानक धन लाभ करा सकती है। 04 से 06 फरवरी के बीच ग्यारहवें भाव का चंद्रमा मल्टीप्ल इनकम सोर्सेज खोल सकता है। किसी मित्र की सलाह से किया गया इन्वेस्टमेंट फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अंत में बारहवें भाव का चंद्रमा खर्चो को बढ़ा सकता है। अस्पताल, यात्रा या किसी बाहरी व्यक्ति पर पैसा खर्च हो सकता है। राहु के चौथे भाव में होने से घर के रेनोवेशन या प्लंबिंग के काम पर भी धन खर्च होगा। किसी को उधार देने से बचें, पैसा फंस सकता है।

उपाय: शुक्रवार को किसी सुहागन स्त्री को लाल रंग की चूड़ियाँ या बिंदी गिफ्ट करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपनी छाती और कंधों का ध्यान रखना होगा। उच्च का मंगल आपको फुर्तीला तो रखेगा, लेकिन यह ब्लड इश्यूज , हाई बीपी या शरीर में अत्यधिक गर्मी बढ़ा सकता है। 02 और 03 फरवरी को काम के बोझ से थकान और मानसिक तनाव रहेगा। राहु के चौथे भाव में होने से सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा या घबराहट की समस्या हो सकती है। 07 और 08 फरवरी को बारहवें भाव के चंद्रमा के कारण नींद न आने की समस्या या आँखों में दर्द हो सकता है। वाहन चलाते समय बहुत सतर्क रहें, क्योंकि मंगल चोट-चपेट का हल्का योग बना रहा है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

उपाय: शनिवार रात को सिरहाने हल्दी का टुकड़ा रखें और सुबह खाली पेट चबाएं।

यह भी पढ़ें- Vrishchik Rashifal February 2026: पुलिस, सेना और इंजीनियरिंग से जुड़े वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलेगी पदोन्नति, जानें कैसा रहेगा पूरा महीना

 


यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image credit- herzindagi, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;