Tue Mar 17, 2026 | Updated 02:40 AM IST
vrishchik saptahik rashifal 16 to 22 march 2026 scorpio weekly horoscope good time for career growth

Vrishchik Saptahik Rashifal 16-22 March 2026: सैलरी में वृद्धि के नजर आ रहे योग, कोई भी फैसला लेने से पहले सलाह जरूर लें; जानें वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा यह हफ्ता

16 और 17 मार्च को छाती में भारीपन, गैस या हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि 18 और 19 मार्च के दौरान आपकी सेहत बेहतर रहने के संकेत हैं। लेकिन सप्ताह के आखिर में काम की भागदौड़ की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 12:40 IST

Scorpio Weekly Horoscope: मंगल देव के स्वामित्व वाली, वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह परिवार की जिम्मेदारियां निभाने, प्यार में मिठास घोलने और अपने काम का डंका बजाने का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत 16 और 17 मार्च को चंद्रमा के कुम्भ राशि आपके चौथे भाव/सुख और माता के घर में होने से होगी, जहाँ आपका पूरा ध्यान अपने घर को सजाने और परिवार पर रहेगा। इसके बाद 18 और 19 मार्च को चंद्रमा मीन राशि में जाएंगे, जहाँ आपको अपनी सोच और किस्मत से बहुत खुशी मिलेगी। सप्ताह के अंत में, 20 मार्च से चंद्रमा मेष राशि यानी आपके छठे भाव मेहनत, विरोधियों और कर्ज के घर में गोचर करेंगे, जहाँ आप अपनी मेहनत से हर मुश्किल को हरा देंगी। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 16 और 17 मार्च को घर के कामों और जिम्मेदारियों के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, जिससे पति को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगी। घर में माता या सास से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए शांति बनाए रखें। लेकिन 18 और 19 मार्च को पांचवें भाव का चंद्रमा आपकी लव लाइफ में एक नई ऊर्जा और गजब का रोमांस लेकर आएगा। आप दोनों साथ में बहुत अच्छा समय बिताएंगे और बच्चों की तरफ से भी बड़ी खुशी मिलेगी। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उनके लिए 18 और 19 मार्च का समय किसी वरदान से कम नहीं है। पांचवें भाव के प्रभाव से सिंगल महिलाओं को अपनी पसंद का, बहुत ही प्यारा और समझदार जीवनसाथी मिलने के पूरे योग हैं। 20 मार्च से छठे भाव के चंद्रमा के कारण किसी पुरानी बात पर बहस से बचें।

  • उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी की मूर्ति से थोड़ा सा सिंदूर लेकर अपने माथे पर लगाएं और पति को लाल रंग का रुमाल या शर्ट गिफ्ट करें।

इसे भी पढ़ें - March Festival List 2026:  कब है चैत्र नवरात्रि और राम नवमी? सही तिथियों के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 16 और 17 मार्च को वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस के कामों में बहुत स्थिरता मिलेगी। आप अपने सारे पेंडिंग काम निपटा लेंगी। 18 और 19 मार्च को पांचवें भाव का चंद्रमा आपके दिमाग को एकदम तेज कर देगा। आपके नए और शानदार आइडियाज की वजह से बॉस आपकी बहुत तारीफ करेंगे। अगर आप टीचर, डिज़ाइनर या कंप्यूटर से जुड़ा काम करती हैं, तो यह समय सबसे बेहतरीन है। 20 मार्च से वीकेंड के दौरान छठे भाव का चंद्रमा आपको काम के मैदान में एकदम निडर बना देगा। ऑफिस में आपके जो भी विरोधी हैं या आपसे जलते हैं, वे आपकी मेहनत और रफ्तार देखकर खुद ही पीछे हट जाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं को सफलता मिलेगी।

More For You
  • उपाय: काम पर या ऑफिस जाते समय अपनी दाहिनी कलाई पर एक लाल रंग का कलावा या लाल धागा जरूर बांध लें।

Weekly financial predictions Scorpio

इसे भी पढ़ें - Pradosh Vrat List March 2026: मार्च के महने में पड़ेंगे 3 प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 16 और 17 मार्च को अपने घर की सजावट, फर्नीचर, या किसी घरेलू सामान पर अचानक थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। कोई प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का विचार भी बन सकता है। 18 और 19 मार्च को पांचवें भाव के गोचर से आपको शेयर मार्केट, पुरानी पॉलिसी या अपनी किसी समझदारी भरी बचत से बहुत अच्छा और बड़ा फायदा मिलेगा। 20 मार्च से छठे भाव के चंद्रमा के प्रभाव से आपका कोई पुराना कर्ज, लोन या ईएमआई चुकाने का रास्ता एकदम साफ होगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो थोड़ी सी कोशिश करने पर वह पूरा पैसा वापस आपके हाथ में आ जाएगा।

  • उपाय: मंगलवार के दिन एक छोटे से लाल कपड़े में 5 साबुत लाल मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक बांधकर अपने धन रखने के स्थान पर रख दें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से वृश्चिक राशि की महिलाओं को 16 और 17 मार्च को छाती में भारीपन, गैस या हल्की घबराहट की शिकायत हो सकती है, इसलिए अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें। 18 और 19 मार्च को आपकी सेहत एकदम शानदार और फुर्तीली रहेगी। आपके चेहरे पर खुशी और चमक देखते ही बनेगी। लेकिन 20 मार्च से छठे भाव में चंद्रमा का गोचर आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान कर रहा है। काम की बहुत ज्यादा भागदौड़ के कारण अचानक पेट में दर्द, एसिडिटी या भारी थकान महसूस हो सकती है। इन दिनों में खूब पानी पिएं और बाहर का बहुत तीखा मसालेदार या तला हुआ खाना खाने से बिल्कुल बचें।

  • उपाय: रोज सुबह घर से निकलने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाकर सादा पानी जरूर पिएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;