-1769175917350.webp)
Scorpio Weekly Horoscope : वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह एनर्जी और साहस से भरा रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र के साथ मकर राशि में उच्च अवस्था में विराजमान हैं। यह एक अत्यंत शक्तिशाली योग है जो आपके कॉन्फिडेंस को सातवें आसमान पर रखेगा। चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 01 फरवरी को कर्क राशि में जाएगा। राहु कुम्भ राशि में होने से घर में थोड़ी अशांति रह सकती है, जबकि केतु दशम भाव में हैं। गुरु अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में पैशन और गहराई लेकर आएगा। तीसरे भाव में शुक्र और मंगल की युति आपके रोमांस के तरीके को बोल्ड बनाएगी। आप अपनी फीलिंग्स को खुलकर एक्सप्रेस करेंगी। सप्ताह की शुरुआत में छठे भाव का चंद्रमा होने से छोटी-मोटी बहस हो सकती है, जिसे इग्नोर करना बेहतर है। 28 और 29 जनवरी को सप्तम भाव में उच्च का चंद्रमा आपके दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए गोल्डन टाइम है। पार्टनर के साथ डेट पर जाने या सरप्राइज देने के लिए यह दिन सर्वश्रेष्ठ हैं। 30 जनवरी के बाद अष्टम भाव में चंद्रमा के जाने से इन-लॉज से तनाव या पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें - अंगूठे पर दरार जैसी रेखा का होना देता है ये संकेत, आप भी चेक करें
करियर के लिहाज से यह सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं लिए उपलब्धियों भरा है। राशि स्वामी मंगल का तीसरे भाव में उच्च होना आपको अदम्य साहस देगा।

मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़ी महिलाओं के लिए यह समय बहुत शानदार है। आप अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर लेंगी। 26 जनवरी को छठे भाव का चंद्रमा कोर्ट-कचहरी या पुराने विवादों में आपकी जीत सुनिश्चित करेगा। 28 और 29 जनवरी को बिजनेस पार्टनरशिप में बड़ा बेनिफिट हो सकता है। लेकिन 30 जनवरी के बाद सावधानी बरतें; अष्टम भाव में चंद्रमा और गुरु की उपस्थिति कार्यक्षेत्र में अचानक कोई समस्या या अनचाहा ट्रांसफर/बदलाव ला सकती है। केतु के दशम भाव में होने से कभी-कभी काम छोड़ने का मन करेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आर्थिकमामलो पर यह सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं की मेहनत पर निर्भर करेगा। जितनी मेहनत, उतना फल वाली स्थिति रहेगी। तीसरे भाव के ग्रह आपको शॉर्ट-कट की बजाय पुरुषार्थ से धन कमाने की प्रेरणा देंगे। भाई-बहनों के सहयोग से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। 28 और 29 जनवरी को डेली इनकम में वृद्धि होगी। यदि आप कोई नया वेंचर शुरू करना चाहती हैं, तो यह दो दिन शुभ हैं। 30 जनवरी के बाद अष्टम भाव का चंद्रमा अचानक खर्चे ला सकता है। इस दौरान शेयर मार्किट या किसी रिस्की स्कीम में इन्वेस्ट करने से बचें, क्योंकि गुरु और चंद्रमा का अष्टम योग धन हानि का संकेत दे रहा है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय: शुक्रवार को किसी छोटी कन्या को लाल रंग की चूड़ियाँ या वस्त्र दान करें।
इसे भी पढ़ें - साईं बाबा के भक्त हैं तो बताइए गुरुवार के दिन ही क्यों होती है उनकी पूजा?
स्वास्थ्य की दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। उच्च का मंगल आपको एनर्जेटिक रखेगा, लेकिन यह आपको जल्दबाज और गुस्सैल भी बना सकता है, जिससे बीपी की समस्या हो सकती है। 26 जनवरी को पेट दर्द या मौसमी इन्फेक्शन हो सकता है। विशेष सावधानी 30 जनवरी के बाद बरतनी होगी, जब चंद्रमा अष्टम भाव में जाएगा। इस समय वाहन चलाते समय या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। राहु के चतुर्थ भाव में होने से छाती में भारीपन या सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हो सकती है।
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।