-1768568441963.webp)
Scorpio Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा 19 जनवरी को मकर राशि (तीसरे भाव) में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि आपके तीसरे भाव (मकर राशि) में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। राहु चतुर्थ भाव में और शनि पंचम भाव में हैं। गुरु अष्टम भाव में चल रहे हैं। वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह साहस और भागदौड़ का है। तीसरे भाव में राशि स्वामी मंगल का सूर्य के साथ होना आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा । आप इस सप्ताह जो ठान लेंगी, उसे पूरा करके ही दम लेंगी। सप्ताह के मध्य में घर की शांति भंग हो सकती है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जाने सम्पूर्ण राशि फल
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में कम्युनिकेशन का है। 19 जनवरी को तीसरे भाव में शुक्र और बुध की उपस्थिति के कारण आप अपनी बातों से अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगी। सोशल मीडिया या फोन पर लंबी बातें होंगी। लेकिन सावधान रहें, 20 से 22 जनवरी के बीच चतुर्थ भाव में चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग आपके मन की शांति छीन सकता है। इस सप्ताह घर के तनाव का गुस्सा पार्टनर पर निकालने से बचें। विवाहित महिलाओं को अपनी सास या मां के साथ विवाद से बचना चाहिए। सप्ताह के अंत में शनि-चंद्र युति के कारण आप लव लाइफ को लेकर थोड़ी पेसिमिस्टिक हो सकती हैं।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या लाल पुष्प अर्पित करें।
करियर के मामले में यह सप्ताह वृश्चिक राशि की महिला के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। तीसरे भाव में ग्रहों की युति मार्केटिंग, सेल्स, पत्रकारिता या टूर-ट्रैवल से जुड़ी महिलाओं को काफी अच्छाी सफलता दिलाएगा। इस सप्ताह आपकी एनर्जी का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा। आप रिस्क लेने से नहीं डरेंगी और यही निडरता आपको लाभ देगी। 19 जनवरी को छोटी यात्रा का योग है जो करियर के लिए फायदेमंद रहेगी। 20 से 22 जनवरी के बीच वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं को डिस्टर्बेंस महसूस होगा। केतु दशम भाव में है, इसलिए कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बदलाव या ट्रांसफर की बात चल सकती है।

उपाय: प्रतिदिन ॐ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जाप करें।
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह वृश्चिक राशि की महिला के लिए मेहनत से धन कमाने का है। इस सप्ताह आपकी इनकम आपकी मेहनत पर निर्भर करेगी। भाई-बहनों या दोस्तों की मदद से आर्थिक लाभ हो सकता है। 19 जनवरी को यात्रा या गैजेट्स मोबाइल लैपटॉप पर खर्च हो सकता है। 20 से 22 जनवरी के बीच प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार त्याग दें,इस सप्ताह राहु और चंद्रमा आपको ठग सकते हैं या कागजी गड़बड़ी हो सकती है। अष्टम गुरु के कारण ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में शेयर मार्किट में सोच-समझकर ही इन्वेस्ट करें।
उपाय: शुक्रवार को किसी गरीब महिला को सुहाग की सामग्री दान करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपनी गर्दन और कंधों का ध्यान रखना होगा। तीसरे भाव में अत्यधिक एनर्जी होने से मांसपेशियों में खिंचाव या सर्वाइकल का दर्द परेशान कर सकता है। 20 से 22 जनवरी के बीच चतुर्थ भाव का पीड़ित चंद्रमा आपको बेचैनी, एंग्जायटी या सीने में जकड़न महसूस करा सकता है।इस सप्ताह अस्थमा या सांस की तकलीफ वाली महिलाओं को इस दौरान अपना इन्हेलर साथ रखना चाहिए। मानसिक शांति के लिए योग निद्रा का अभ्यास करें।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और पक्षियों को दाना डालें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।