Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:27 PM IST
saptahik vrishchik rashifal 12 to 18 january 2026 scorpio weekly horoscope strategic investments could turn financial worries

Saptahik Rashifal Vrishchik 12 to 18 January 2026: पैसों को लेकर बढ़ सकती है चिंता; सप्ताह के मध्य में निवेश से होगा लाभ, जानें वृश्चिका राशि के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता?

सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कुछ झटके लग सकते हैं। यह कोई पुराना टैक्स, बकाया बिल या अचानक सामने आया कोई बड़ा खर्च हो सकता है। इसलिए, परेशान न हो और मुसीबत का सामना करें। 
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 17:45 IST

Scorpio Weekly Horoscope : ये सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को आपकी ही राशि वृश्चिक में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह सप्ताह के ज्यादा समय धनु राशि में ही स्थित रहेंगे, और 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए इमोशनल कंट्रोल का है । इस सप्ताह आपको किसी से ज्यादा लगाव हो सकता है , अपनी पुरानी गलती सुधारने का इस समय अच्छा मौका है। वृश्चिक राशि की महिलाओं को अपने आप पर नियंत्रण रखना है और सोच समझ के निर्णय लेना है।
छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लिए इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल..

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में थोड़ी खटास लेकर आएगा। आपका पार्टनर के प्रति व्यवहार पहले की अपेक्षा इस सप्ताह थोड़ा अलग रहेगा जिससे कि आपस में वैचारिक मतभेद रहेगा। 14 जनवरी को चंद्रमा का आपकी राशि में गोचर करेगा जिसके प्रभाव से पुराने रिश्ते वापस आ सकते है
सिंगल रह रही महिलाओं का इस सप्ताह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ आकर्षण हो सकता जो उनके किसी भी एंगल से मैच नहीं करता, लेकिन इस सप्ताह जल्दबाज़ी में उस पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। किसी भी तरह से रिलेशनशिप में रह रही या विवाहित महिलाएं अगर अपने पार्टनर की हर बात पर कंट्रोल रखने की कोशिश करेंगी, तो रिश्तों में खटास आ सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका आपसे प्रेम बढ़ेगा अपरिचित व्यक्ति पर इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा भरोसा बिल्कुल भी न करें।

  • उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दही में थोड़ा सा चीनी मिलाकर अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें- Vrishchik Rashifal January 2026: मकर संक्रांति के बाद विवाह का मिल सकता है प्रस्ताव, वृश्चिक राशि वाली महिलाएं जानें कैसे रहेगा जनवरी का महीना

saptahik vrishchik rashifal 12 to 18 january 2026 scorpio weekly horoscope strategic investments could turn financial worriess

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के मामले में यह सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं के ताकत और दबाव दोनों ही साथ लेकर आएगा। सप्ताह के प्रारंभ में आप अपने जूनियर से काम बहुत अच्छे से करा पाएंगे और सप्ताह के अंत तक आपको अपने काम का दबाव महसूस होगा। धनु राशि में चार ग्रह एक साथ होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही कंपीटिशन भी बढ़ता जाएगा। आपको इस सप्ताह प्लानिंग के साथ अपने टास्क कंप्लीट करना है। जो महिलाएं रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, मेडिकल, साइकोलॉजी, फाइनेंस, डिफेंस या प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी हैं, उनके लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर राशि में प्रवेश आपको अपने कार्य करने की शैली को बदलना होगा, इस सप्ताह बॉस या सीनियर से काम को लेकर विवाद हो सकता है। सीनियर्स आप पर काम का बोझ डालेंगे। किसी भी तरह की पार्टनरशिप से आपको बचना होगा।

More For You
  • उपाय - गुरुवार के दिन काले तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामले में इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह के प्रारंभ में ही कोई बड़ा अचानक खर्च, टैक्स या किसी पुराने लेन-देन से जुड़ा खर्चा सामने आ सकता है। चंद्रमा का आपकी राशि में गोचर होने से इमोशंस में आकर आप किसी को पैसे दे सकते है, खासकर किसी अपने की मदद के नाम पर आपका ज्यादा पैसा खर्च होगा।
इस सप्ताह में आपको शुरुआत में किसी भी तरह के रिस्क वाले इंवेस्टमेंट नहीं करना चाहिए । इस हफ्ते की गई सेविंग्स आपको भविष्य में फायदा करेंगी। सप्ताह के अंत में कोई रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर न रहें सोच समझकर के खर्च करें।

  • उपाय: शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

इसे भी पढ़ें- Vrishchik Rashi Upay 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में शनि और राहु ला सकते हैं बड़े बदलाव, बुरी आदतें छोड़ें और आजमाएं कुछ आसान उपाय

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के मामले में ये सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा सेंसेटिव रह सकता है। इस सप्ताह आपको मानसिक और शारीरिक दोनों ओर कमजोरी महसूस हो सकती है। सप्ताह के मध्य आपको हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होगी , सप्ताह के अंत में आपको लोअर पैन , यूरिन या स्किन से जुड़ी परेशानी उभर के सामने आ सकती है। नींद पूरी न हो पाना आपके डाइजेशन सिस्टम को कमजोर कर सकता है। इस सप्ताह आपको अपने बार ज्यादा ध्यान देना है किसी भी तरह की लापरवाही आपको इस सप्ताह नुकसान पहुंचा सकती है।

  • उपाय: शनिवार को तिल के तेल का दीपक शिव जी के पास लगावे।

यह वृश्चिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;