
Scorpio Horoscope Today, 25 February 2026: 25 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित होगा। अष्टम भाव परिवर्तन, रहस्य, अचानक लाभ-हानि, गुप्त शत्रु, मानसिक गहराई और छिपी हुई भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा का यहां गोचर सामान्य दिनों जैसा नहीं होता। आज आपके भीतर की असुरक्षा, जिज्ञासा और नियंत्रण की इच्छा आज अधिक सक्रिय रह सकती है। आज आपको दो चीजें समझनी होंगी पहली, हर बात का जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं। दूसरी, हर जानकारी पर भरोसा करना भी समझदारी नहीं। मिथुन का चंद्रमा सूचनाएं ज्यादा देगा, लेकिन उनमें भ्रम भी मिला सकता है। अष्टम भाव गोपनीयता चाहता है, इसलिए अपनी निजी बातें किसी से शेयर करने में सावधानी रखें।
प्रेम जीवन में आज इमोशनल इंटेंसिटी रहेगी। आप अपने साथी से गहराई और स्पष्टता चाहेंगी, लेकिन शक की भावना रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। विवाहित महिलाओं को पुराने मुद्दों को दोबारा उठाने से बचना चाहिए। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी रहस्यमय या अलग स्वभाव वाले व्यक्ति से आकर्षण संभव है, लेकिन इमोशनल सिक्योरिटी को प्राथमिकता दें।
उपाय: शाम को शिवलिंग पर जल अर्पित करें और 21 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

करियर के क्षेत्र में आज पर्दे के पीछे चल रही एक्टिविटीज महत्वपूर्ण रहेंगी। किसी प्रोजेक्ट की कॉन्फिडेंटिअल इनफार्मेशन या अचानक बदलाव संभव है। यदि आप रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, बैंकिंग, बीमा, टैक्स, मेडिकल या गुप्त प्रशासनिक कार्य से जुड़ी हैं तो आज गहराई से काम करने का दिन है। लेकिन किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। कलीग्स की बातों पर तुरंत रिप्लाई न दें।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपने माथे पर हल्का भस्म या चंदन का तिलक लगाएं।
आर्थिक मामलों में आज अचानक खर्च या अचानक लाभ दोनों की संभावना है। अष्टम भाव संयुक्त धन, बीमा, टैक्स और विरासत से जुड़ा होता है। यदि कोई पुराना पेमेंट अटका हुआ है तो आज सूचना मिल सकती है। लेकिन रिस्क भरे इन्वेस्टमेंट से बचें। आज का दिन बिना जांच के इन्वेस्ट के लिए अनुकूल नहीं है। ऑनलाइन ट्रांजेक्सन से सतर्कता रखें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको विशेष रूप से प्रजनन अंगों, मूत्राशय, किडनी, गुप्त रोग, हार्मोनल बैलेंस , पेट के निचले हिस्से और गुप्त संक्रमणों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि अष्टम भाव इन अंगों से संबंधित होता है। अधिक तनाव से पेट के निचले हिस्से में दर्द, गैस, यूरिन से जुड़ी समस्या या हार्मोनल असंतुलन की शिकायत हो सकती है। महिलाओं को विशेष रूप से अपने हार्मोनल चक्र और पानी की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय : स्नान के जल में एक चुटकी समुद्री नमक और कुछ बूंदें गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।