aaj ka dhanu rashifal 04 february 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 04 February 2026: आज मन आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन जिम्मेदारियां रोक सकती हैं; जानिए धनु राशि की महिलाओं का राशिफल

धनु राशि की महिलाओं के लिए 4 फरवरी 2026 का दिन मिला-जुला रहेगा। मन में कुछ नया करने की इच्छा होगी, पर घर और काम की जिम्मेदारियां रोक सकती हैं। आज धैर्य रखना महत्वपूर्ण है, जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंधों में बोरियत महसूस हो सकती है, वहीं करियर में धीमापन रहेगा। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक हो सकता है, सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पैरों और पेट का।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 07:00 IST

Sagittarius Horoscope Today, 04 february 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए मिला-जुला रह सकता है। मन में कुछ नया करने की इच्छा रहेगी, कहीं घूमने जाने या किसी अलग काम को शुरू करने का मन करेगा, लेकिन घर या काम की जिम्मेदारियां आपको रोक सकती हैं। आज आपको ऐसा लग सकता है कि आप एक ही जगह पर अटकी हुई हैं। यह चिड़चिड़ापन ला सकता है, लेकिन आज जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है। आज का दिन आपको धैर्य रखना चाहिए. अगर आज चीज़ें आपकी मर्जी से नहीं चल रहीं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आगे भी नहीं चलेंगी। आज बस दिन को निकलने देना ही सबसे सही रहेगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं का मन थोड़ा भटक सकता है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज आपको लग सकता है कि रिश्ता बोरिंग हो रहा है या उसमें पहले जैसा नहीं रहा। विवाहित महिलाओं को आज जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, खासकर खर्च या भविष्य की योजनाओं को लेकर। आज बहस करने से अच्छा है बात को टाल देना। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई नया व्यक्ति आकर्षण लग सकता है, लेकिन वह ज्यादा गंभीर नहीं रहेगा। आज भावनाओं में बहकर कोई कमिटमेंट न करें।
उपाय - आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र 11 बार जपें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज का दिन थोड़ा धीमा रह सकता है। नौकरी करने वाली महिलाएं आज काम से मन हटता हुआ महसूस कर सकती हैं। बॉस या सीनियर की कोई बात आपको अच्छी नहीं लगेगी, लेकिन आज जवाब देना सही नहीं रहेगा। जो महिलाएं शिक्षा, ट्रेनिंग, ट्रैवल, कानून या सलाह से जुड़े क्षेत्र में हैं, उन्हें आज के दिन धैर्य रखना होगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज कोई नया आइडिया आ सकता है, लेकिन आज आपको नए नियम लागु नही करना है । पहले ठीक से सोच लें फिर निर्णय लें!
उपाय - आज केले के पेड़ को जल अर्पित करें और मन ही मन गुरु का स्मरण करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में आज सावधानी जरूरी है। आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन खर्च काफी अधिक हो सकता है। आज कहीं घूमने, खाने या बच्चों से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है। आज किसी को उधार पैसा न दें और न ही किसी से लें। ऑनलाइन खरीदारी से भी बचें, क्योंकि बाद में पछतावा हो सकता है। आज इन्वेस्टमेंट और लोंन से जुड़े डिसीजन आज टाल देना बेहतर रहेगा।
उपाय – 1 हल्दी की गाठ का पूजन करे और उसे अपनी तिजोरी में रखें !

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को पैरों, जांघों और कमर का ध्यान रखना होगा। ज्यादा चलने-फिरने से थकान हो सकती है। कुछ महिलाओं को गैस या पेट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।आज बहुत ज्यादा बाहर का खाना न खाएं। शरीर को आराम देना जरूरी है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
उपाय: रात को सोने से विष्णु भगवान 108 नाम लें।

यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;