Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
saptahik dhanu rashifal 19 to 25 january 2026

Saptahik Rashifal Dhanu 19-25 January 2026: इस सप्ताह धनु राशि के लिए बन रहे हैं धन के योग, वाणी पर रखना होगा नियंत्रण

गुस्से में पार्टनर या ससुराल वालों को कुछ ऐसा कह सकती हैं, जिसका पछतावा बाद में होगा। फैमिली  के मामलों में दखलअंदाजी रिश्तों में इस सप्ताह  खटास ला सकती है। 20 से 22 जनवरी के बीच तीसरे भाव में राहु और चंद्रमा आपको सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त की ओर आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन मर्यादा में रहें।  छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें कैसे रहेगा यह सप्ताह-
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 17:32 IST

Sagittarius Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा 19 जनवरी को मकर राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन और कुटुंब के लिहाज से साल का सबसे महत्वपूर्ण सप्ताह हो सकता है, क्योंकि आपके धन भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र चतुर्ग्रही योग लगा हुआ है। राशि स्वामी गुरु सप्तम भाव में वक्री अवस्था में हैं। शनि चतुर्थ भाव में और राहु तीसरे भाव में हैं। धनु राशि के लिए यह सप्ताह वाणी ही वरदान और वाणी ही श्राप जैसा है। दूसरे भाव में चार ग्रहों की युति आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत मजबूत करेगी, लेकिन आपकी बोली में कड़वाहट और गुस्सा भी घोलेगी। ऐसे में जानते है छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से विस्तृत राशिफल..

धनु राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

 Weekly Love Horoscope dhanu

धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में थोड़ा सा कण्ट्रोल रखना होग। दूसरे भाव में मंगल और सूर्य की उपस्थिति आपकी वाणी को बहुत कठोर बना रही है। 19 जनवरी को आप गुस्से में पार्टनर या ससुराल वालों को कुछ ऐसा कह सकती हैं, जिसका पछतावा बाद में होगा।फॅमिली के मामलों में दखलअंदाजी रिश्तों में इस सप्ताह खटास ला सकती है। 20 से 22 जनवरी के बीच तीसरे भाव में राहु और चंद्रमा आपको सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त की ओर आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन मर्यादा में रहें। 24 जनवरी के बाद चतुर्थ भाव में शनि-चंद्र युति घर के माहौल को भारी बनाएगी, जिससे पार्टनर के साथ रोमांस का मूड नहीं बनेगा।

उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी दल अर्पित करें।

धनु राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के हिसाब से यह सप्ताह धनु राशि की महिला के लिए विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए शानदार है जो बैंकिंग, फाइनेंस, वकालत,स्पीच से जुड़े क्षेत्र में हैं। दूसरे भाव में ग्रहों का योग आपको अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने की शक्ति देगा। 19 जनवरी को कोई बड़ा आर्थिक सौदा या डील पक्की हो सकती है। फॅमिली बिज़नेस में फायदा होगा। 20 से 22 जनवरी के बीच तीसरे भाव में राहु-चंद्रमा आपसे मार्केटिंग या सेल्स में कड़ी मेहनत करवाएंगे, इस का परिणाम आपको अच्छे मिलेंगे। इस सप्ताह बॉस या सीनियर से बात करते समय थोडा सा सोच-समझकर बोलेन अन्यथा आपका ईगो टकराव का कारण बन सकता है।

More For You

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक माथे और जीभ पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Dhanu Rashi Upay 2026: धनु राशि के लोग इस साल शुरू करें कुछ नई योजनाएं, पार्टनर के सपोर्ट से बनेंगे रुके हुए काम; जानें जीवन को नई दिशा देने के उपाय

धनु राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए लाभ वाला हो सकता है। धन भाव में धनेश शनि की दृष्टि और वहां बैठे चार ग्रह मनी फ्लो को को तेज करेंगे। इस सप्ताह के मध्य में आपका रुका हुआ पैसा मिला सकता है बोनस या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ मिल सकता है।गोल्ड में इन्वेस्ट करने के लिए 19 जनवरी का दिन शुभ है। 20 से 22 जनवरी के बीच भाई-बहनों की मदद या यात्रा पर खर्च हो सकता है। 24 जनवरी के बाद घर की रिपेयरिंग या वाहन पर खर्च होने के योग हैं।

उपाय: गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

धनु राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

Weekly Health Horoscope herzindagi dhanu

स्वास्थ्य के मामले में धनु राशि की महिलाओं को इस सप्ताह माउथ, टीथ, थ्रोट का विशेष ध्यान रखना होगा। दूसरे भाव में पाप ग्रहों का प्रभाव दांतों में दर्द, मुंह के छाले या गले में इन्फेक्शन दे सकता है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। 20 से 22 जनवरी के बीच कानों में दर्द या सुनने में समस्या हो सकती है। 24 जनवरी के बाद चतुर्थ भाव में शनि के कारण छाती में जकड़न या कफ की समस्या परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आँखों का भी ख्याल रखें।

उपाय: शनिवार को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और तेल का दीपक जलाएं।

इसे भी पढ़ें- Dhanu Rashifal 2026: गुरु की चाल से इस साल मिलेगा सौभाग्य, प्रतिष्ठा बढ़ेगी और शिक्षा में नया मुकाम पक्का, क्या कहता है वार्षिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;