Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:53 AM IST
dhanu saptahik rashifal 26 january

Dhanu Saptahik Rashifal 26 January-01 February: धन भाव में 4 ग्रहों की युति, वाणी पर रखें नियंत्रण तो आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के लिए 26 जनवरी से 1 फरवरी का सप्ताह आर्थिक रूप से शक्तिशाली रहेगा, धन भाव में चार ग्रहों की युति से लाभ होगा। रिश्तों में वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा पछतावा हो सकता है। करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी, खासकर बैंकिंग और टीचिंग में। स्वास्थ्य के लिए गले और दांतों का ध्यान रखें। उपाय भी बताए गए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 14:45 IST

Sagittarius Weekly Horoscope : धनु राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत शक्तिशाली है। आपकी राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में बैठकर सीधे आपकी राशि  को देख रहे हैं, जो एक रक्षा कवच का कार्य करेगा। चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि   से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि  में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 01 फरवरी को कर्क राशि  में जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण स्थिति मकर राशि  द्वितीय भाव/धन भाव में है, जहाँ सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। यह  चतुर्ग्रही योग धन, कुटुंब और वाणी को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। राहु कुम्भ राशि  में और केतु सिंह राशि   में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह धनु राशि की महिलाओं का संपूर्ण राशिफल

धनु राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

Weekly Love Horoscope dhanu

धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में समझदारी की परीक्षा लेगा। दूसरे भाव में चार ग्रहों की युति आपकी वाणी को कठोर बना सकता है। आप गुस्से में पार्टनर या ससुराल पक्ष को कुछ ऐसा कह सकती हैं, जिसका बाद में पछतावा होगा। इसलिए  इस सप्ताह सोच समझकर बोले। सप्ताह की शुरुआत   पंचम भाव के चंद्रमा के साथ प्रेम संबंधों के लिए बहुत रोमान्टिक रहेगी। सिंगल महिलाओं के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। 28 और 29 जनवरी को थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। 30 जनवरी के बाद का समय विवाहित महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ है। सप्तम भाव में चंद्रमा और गुरु की युति  गजकेसरी योग  पति के साथ रिश्ते मजबूत करेगी और आपसी प्रेम बढ़ाएगी।

उपाय: गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल चढ़ाएं।

धनु राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के मामलो में यह सप्ताह धनु राशि की महिलाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। द्वितीय भाव में ग्रहों की युति बैंकिंग, फाइनेंस, टीचिंग, वकालत और वाणी से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को विशेष सफलता दिलाएगी। आपकी तार्किक क्षमता  बहुत तेज रहेगी। 26 जनवरी को पंचम चंद्रमा क्रिएटिव फील्ड, डिजाइनिंग और आर्ट्स से जुड़ी महिलाओं को प्रसिद्धि दिलाएगा। 28 और 29 जनवरी को छठे भाव का चंद्रमा आपको कंपीटीटर्स पर विजय दिलाएगा, लेकिन वर्कलोड बढ़ा सकता है। 30 जनवरी के बाद सप्तम भाव में गुरु और चंद्रमा का योग बिजनेस पार्टनरशिप के लिए वरदान समान है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है या पब्लिक डीलिंग से बड़ा लाभ मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन मस्तक पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

More For You

इसे भी पढ़ें- Dhanu Rashi Upay 2026: धनु राशि के लोग इस साल शुरू करें कुछ नई योजनाएं, पार्टनर के सपोर्ट से बनेंगे रुके हुए काम; जानें जीवन को नई दिशा देने के उपाय

धनु राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो में  यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। धन भाव  में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध की उपस्थिति  कॅश  फ्लो  को बढ़ाएगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा और पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के योग हैं। सप्ताह के मध्य में कर्ज या लोन से जुड़े मामले सुलझेंगे। अगर आप लोन के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो यह समय सही  है। 30 जनवरी के बाद बिजनेस से अच्छा बेनिफिट  हो सकता है। 01 फरवरी को चंद्रमा के अष्टम भाव में जाने से अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, इसलिए सप्ताह के अंत में अपना बजट संभाल कर रखें।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल या बताशे अर्पित करें।

धनु राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

Weekly Health Horoscope herzindagi dhanu

स्वास्थ्य की दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपने गले, दांत और आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। द्वितीय भाव में पाप ग्रहों का प्रभाव गले में इन्फेक्शन, टॉन्सिल या दांतों में दर्द की समस्या दे सकता है। तीखे और खट्टे भोजन से परहेज करें। 26 जनवरी को स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 28 और 29 जनवरी को छठे भाव का चंद्रमा कमर दर्द या पेट की समस्या दे सकता है। 30 जनवरी के बाद गुरु की दृष्टि से स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। 01 फरवरी को वाहन सावधानी से चलाएं और ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से बचें।
उपाय: रविवार को गाय को रोटी के साथ थोड़ा गुड़ खिलाएं।

इसे भी पढ़ें- Dhanu Rashifal 2026: गुरु की चाल से इस साल मिलेगा सौभाग्य, प्रतिष्ठा बढ़ेगी और शिक्षा में नया मुकाम पक्का, क्या कहता है वार्षिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;