Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:41 PM IST
meen saptahik rashifal 02 to 08 february

Meen Saptahik Rashifal 02-08 February: मीन राशि वालों को सपने सच करने का मिलेगा मौका, धन लाभ के बन रहे हैं योग; जानें साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सपनों को साकार करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का है। ग्रहों का शुभ संयोग करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में जबरदस्त बढ़त दिला सकता है। आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। हालांकि सेहत और मानसिक थकान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 15:33 IST

Pisces Weekly Horoscope : मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह इच्छा पूर्ति और सामाजिक दायरे में विस्तार का है। आपकी राशि के लिए ग्रहों की स्थिति बहुत ही शानदार और शक्तिशाली बनी हुई है। मकर राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का  चतुर्ग्रह योग  है। यह स्थिति आपकी हर मनोकामना पूर्ण करने की ताकत रखती है।चंद्रमा की शुरुआत 02 फरवरी को छठे भाव/रोग और शत्रु भाव  में होने से होगी, जहाँ वह केतु के साथ ग्रहण योग  बनाएंगे। इसके बाद सप्ताह  के मध्य में चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि   में गोचर करेंगे। शनि देव आपकी अपनी राशि मीन   में विराजमान हैं, जो आपको अनुशासित बना रहे हैं। राहु बारहवें भाव में कुम्भ राशि में और देवगुरु बृहस्पति सुख भाव में मिथुन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मीन राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल। 

मीन राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह  सोशल  लाइफ  में चमकने का है। ग्यारहवें भाव में शुक्र और मंगल की युति आपको बहुत आकर्षक और मिलनसार बनाएगी। आप पार्टियों, किटी पार्टी या शादी-समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सिंगल महिलाओं को अपने फ्रेंड सर्कल के जरिए कोई इंट्रेस्टिंग प्रपोजल मिल सकता है।सप्ताह की शुरुआत  छठे भाव में केतु और चंद्रमा के कारण मन थोड़ा उदास रह सकता है। आप महसूस करेंगी कि पार्टनर आपकी छोटी-छोटी जरूरतों को नजरअंदाज कर रहा है।   04 से 06 फरवरी के बीच सप्तम भाव का चंद्रमा दांपत्य जीवन में खुशियां लेकर आएगा। पति के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और कोई गलतफहमी दूर होगी। सप्ताह के अंत  में अष्टम भाव का चंद्रमा ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई चिंता दे सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
उपाय: गुरुवार को 9 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को भोजन और वस्त्र दान करें।

मीन राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए  काफी अच्छा रहने वाला है । लाभ भाव में चार ग्रहों का योग और उच्च के मंगल की उपस्थिति आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, प्रमोशन या सैलरी बढ़ने इन्क्रीमेंट का तोहफा दे सकती है। आपके सीनियर और बॉस आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट या बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो यह समय सबसे उत्तम है। शनि के लग्न में होने से आप कड़ी मेहनत करेंगी और उसका पूरा फल मिलेगा। 02 और 03 फरवरी को छठे भाव में केतु-चंद्रमा के कारण ऑफिस में कोई महिला कलीग आपके खिलाफ साजिश कर सकती है, लेकिन वह सफल नहीं होगी। 04 फरवरी के बाद बिजनेस पार्टनरशिप में बड़ा फायदा होने के योग हैं। जो महिलाएं एनजीओ, सोशल वर्क या इवेंट मैनेजमेंट में हैं, उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय: घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में भारी फर्नीचर रखें।

More For You

rashifal

मीन राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामले पर यह सप्ताह आपके लिए  सबसे लकी सप्ताहों में से एक है। ग्यारहवें भाव में ग्रहों का योग मल्टीप्ल इनकम के सोर्सेज बना रहा है । रुका हुआ पैसा, पुराना बोनस या फंसा हुआ पेमेंट इस हफ्ते आपको वापस मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों या दोस्तों की मदद से भी आर्थिक लाभ होगा।  बारहवें भाव में राहु और लग्न में शनि होने के कारण आप खुद पर  या स्वास्थ्य पर पैसा खर्च कर सकती हैं। 02 और 03 फरवरी को छठे भाव के चंद्रमा के कारण ननिहाल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है। सप्ताह के अंत में  अष्टम भाव का चंद्रमा अचानक किसी इंसोरेंस पॉलिसी या टैक्स से जुड़े मामलों में लाभ दिला सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी को इत्र  जस्मिन या गुलाब का  अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

मीन राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि की महिलाओं को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। लग्न में शनि और बारहवें भाव में राहु की स्थिति पैरों में दर्द  एड़ियों में सूजन या नींद न आने की समस्या दे सकती है। आप मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकती हैं। 02 और 03 फरवरी को छठे भाव में केतु-चंद्रमा के कारण पेट में इन्फेक्शन, कमर दर्द या कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। अपनी दवाइयां समय पर लें। उच्च का मंगल शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, इसलिए खूब पानी पिएं। 07 और 08 फरवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा चोट-चपेट का इशारा कर रहा है, इसलिए वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय जल्दबाजी न करें। सुबह नंगे पैर घास पर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
उपाय: शनिवार को किसी काले कुत्ते को दूध-रोटी खिलाएं और शनि देव से स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;