
Meen Dainik Rashifal, 03 April 2026: आज चंद्रमा तुला राशि में है, जो आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित है। अष्टम भाव अचानक घटनाओं, गुप्त मामलों, मानसिक उतार-चढ़ाव, रिसर्च, बीमा, कर्ज और ससुराल पक्ष से जुड़ा होता है। साफ शब्दों में कहें तो आज का दिन सतह पर शांत दिखेगा, लेकिन अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा। आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आज तेज रहेगी। सामने वाला कुछ छिपा भी रहा होगा तो आप महसूस कर लेंगी। लेकिन हर बात पर प्रतिक्रिया देना समझदारी नहीं है। कई बार जानकारी सिर्फ समझने के लिए होती है, तुरंत कदम उठाने के लिए नहीं।
प्रेम जीवन में आज गहराई बढ़ेगी, लेकिन साथ में सेंसिविटी भी। अगर रिश्ते में पहले से कोई अनकही बात है तो वह आज चर्चा में आ सकती है। पति-पत्नी के बीच पैसों या किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर हल्की बहस हो सकती है। मुद्दा छोटा होगा, लेकिन भावनाएं बड़ी होंगी। शब्दों पर नियंत्रण रखें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो रहस्यमय या कम बोलने वाला हो। अट्रैक्शन गहरा होगा, लेकिन जल्दबाजी में भरोसा न करें।
उपाय: सुबह एक लोटे पानी में थोड़ा सा काला तिल डालकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें।
काम के क्षेत्र में आज आपको बैकहैंड की सच्चाई समझनी होगी। कोई कलीग सामने से सहयोगी दिखे, लेकिन अंदर से प्रतिस्पर्धी हो सकता है। रिसर्च, इंश्योरेंस, टैक्स, मेडिकल या गुप्त रणनीति से जुड़े काम में आज प्रगति हो सकती है। अगर आप बिजनेस में हैं तो आज बड़े निवेश या पार्टनरशिप पर तुरंत फैसला न लें। पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। आज का दिन स्टेटर्जी बनाने का है ।
उपाय: अपनी फाइल या बैग में एक छोटी सी लौंग रख लें।

पैसों के मामले में आज सावधानी जरूरी है। कर्ज लेने या देने से बचें। अगर पहले से कोई लोन चल रहा है तो उसकी शर्तें दोबारा जांचें। बीमा, टैक्स या इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है। अचानक खर्च भी सामने आ सकता है, खासकर मेडिकल या घर की मरम्मत से जुड़ा। इसलिए इमोसनल होकर खर्च न करें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को काली उड़द या तिल दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज हार्मोनल इम्बैलेंन्स , थकान या नींद की कमी परेशान कर सकती है। अष्टम भाव मानसिक दबाव भी देता है, इसलिए ज्यादा सोचने से बचें। पेट के निचले हिस्से और प्रजनन अंगों से जुड़ी समस्या हो तो लापरवाही न करें। आज डिटॉक्स जैसा हल्का खाना लें और ज्यादा पानी पिएं।
उपाय: रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के पास चांदी का छोटा सिक्का रखकर सोएं।
यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए
यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।