Pisces Horoscope Today, 6 September 2025: आज चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र में और मकर राशि में सुबह 11:21 बजे तक और फिर कुंभ राशि में रहेगा। तिथि चतुर्दशी है और योग अतिगंड सुबह 11:52 बजे तक, उसके बाद सुकर्मा योग रहेगा। मीन राशि की महिलाओं के लिए यह दिन आत्मविकास और आत्मचिंतन के लिए अनुकूल रहेगा। आज अपने पुराने प्लान्स को नए तरीके से सोचें और आगे की तैयारी शुरू करें। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में मेल और कला के ज़रिए भावों को व्यक्त करने का है। आप चाहेंगी कि कोई आपको ख़त लिखे, कोई कविता भेजे या कोई गीत समर्पित करे, या फिर आप ही ऐसा कुछ करें। अविवाहित महिलाएं भी आज एक मेल या मैसेज के ज़रिए अपनी भावनाएं जाहिर करेंगी। आप आज जानेंगी कि शब्दों में जब सच्चाई हो, तो उनका असर सीधा दिल पर होता है। आज का दिन है अपने रिश्ते को कलात्मक रूप से महसूस करने का।
इसे जरूर पढ़ें- मीन राशि वालों का कैसा रहने वाला है सितंबर महीने का हाल?
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन निजी लेकिन व्यावसायिक रहेगा। ऑफिस में कोई पुराना परिचित अचानक जुड़ सकता है और साथ काम करने का प्रस्ताव दे सकता है। आज व्यापारी महिलाएं किसी पारिवारिक व्यक्ति को व्यापार में शामिल करने पर विचार करेंगी, लेकिन निर्णय सोचकर लें। छात्राएं किसी पुराने मित्र के साथ पढ़ाई में तालमेल बनाएँगी। दिन पुराने संबंधों और नए अवसरों के संगम का है, समझदारी से आगे बढ़ें।
मीन राशि की महिलाएं आज किसी पुराने काम का बेहतरीन परिणाम पाएंगी। लंबे समय से लंबित कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा और उसका भुगतान समय पर मिलने की सम्भावना है। आज आप दिन का पहला हिस्सा उस काम की अंतिम तैयारी में और दूसरा हिस्सा नई योजनाओं की नींव रखने में लगाएंगी। आप समझेंगी कि धैर्य और नियमितता हमेशा फलदायी होती है। शाम तक आप अपने अगले वित्तीय लक्ष्य को स्पष्ट रूप से तय करेंगी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी।
इसे जरूर पढ़ें- मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि की महिलाओं को आज बाईं जांघ की नस में खिंचाव और बैठते समय बेचैनी रह सकती है। लंबे समय तक एक ही पोज़ में बैठना कारण बनेगा। पैर को ऊपर करके बैठना जरूरी होगा। एक्सरसाइज़ में लेटकर साइकिल चलाने जैसी हलचल करें। सीढ़ियों पर एक-एक कर चढ़ना-उतरना ठीक रहेगा। आलू, ब्रेड और बन जैसी चीजें बंद करें। खसखस और अजवायन पानी में उबालकर पिएं।
आज मीन राशि की महिलाएं सफेद कपड़े में गुलाब की सात पंखुड़ियां और मिश्री बांधकर तकिए के नीचे रखें और "ॐ नारायणाय नमः" का जाप करें। इससे नींद अच्छी होगी और अंतर्मन शांत रहेगा। लकी रंग सफेद रहेगा। लकी नंबर रहेगा 2।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।