Pisces Horoscope Today, 23 August 2025: मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। आज चंद्रमा मघा नक्षत्र व सिंह राशि में गोचर करेगा। अमावस्या तिथि सुबह 11:35 बजे तक रहेगी और फिर प्रतिपदा होगी। परिघ योग दोपहर 01:20 बजे तक और फिर शिव योग बनेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज अपने मन की बातें साझा करने का दिन है। अगर आप अकेलेपन महसूस कर रही थीं, तो अब अपनी भावनाएं व्यक्त करने का समय है। अकेलापन दूर करने का सूत्र अपने से जुड़ना है। आज अपने दिल की बातें कहने और सच्चे रिश्तों का अनुभव करने का है। पुरानी यादें या अधूरी बातें मन को बेचैन कर सकती हैं, लेकिन सही व्यक्ति से बात करके आप राहत महसूस करेंगी।
प्यार और रिश्तों में मीन राशि की महिलाओं के लिए आज भावुक दिन है। किसी से नाराज़गी या अधूरी बातें हैं, तो आज उनका समाधान करने का सही समय है। पार्टनर से ईमानदारी से बात करने पर रिश्ते में समझदारी और अपनापन बढ़ेगा। अविवाहित महिलाओं को पुराने दोस्त से मिलने का अवसर मिलेगा, जो दिल का बोझ कम करेगा। परिवार में किसी खास व्यक्ति से गहरी बात होगी, जो दिन का सुकून भरा हिस्सा बनेगा।
करियर के लिहाज से मीन राशि की महिलाओं को आज अपने काम को लेकर बेचैनी महसूस हो सकती है। आपको लग सकता है कि मेहनत के बाद भी वह पहचान नहीं मिल रही जिसकी आप हकदार हैं। लेकिन आज का दिन उस ऊर्जा को नकारात्मक सोच में नहीं बल्कि रचनात्मक काम में बदलने का है। अगर कोई काम अधूरा रह गया है। जो महिलाएं कला, काउंसलिंग या सामाजिक सेवा से जुड़ी हैं उनके लिए दिन प्रोडक्टिव रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता
मीन राशि की महिलायें संपत्ति से जुड़े मामलों में आगे रहेंगी। कृषि भूमि या उससे जुड़े कार्यों से धीरे-धीरे कमाई का मार्ग खुलेगा। यदि आप पहले से खेती या जमीन से जुड़े निवेश कर रही हैं, तो उसका लाभ इस समय बढ़ सकता है। पारिवारिक स्तर पर किसी ज़मीन की देखभाल या किराए से जुड़ा काम आपको अतिरिक्त आमदनी देगा। स्थायी संपत्ति से जुड़ा यह सहयोग भविष्य की सुरक्षा को मजबूत करेगा और आपके आत्मविश्वास में भी इजाफा करेगा।
मीन राशि की महिलाएं आज नींद की कमी या मानसिक बेचैनी से प्रभावित हो सकती हैं। इससे सिरदर्द या थकान बढ़ सकती है। नियमित ध्यान और अनुलोम-विलोम करना लाभकारी होगा। बाहर का जंक फूड और अधिक चीनी से परहेज करें। सूप को अपने पेय में शामिल करें। गरम दूध पीकर जल्दी सोने से नींद गहरी और सुकूनदायक होगी। दिनभर मन शांत रखने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और ऊर्जा बनी रहेगी।
आज मीन राशि की महिलाएं किसी जरूरतमंद को पानी या नींबू का शरबत पिलाएं और दिन में खुद भी कोई पसंदीदा गीत सुनकर मन को सुकून दें। शुभ रंग हल्का नीला और शुभ अंक 2 रहेगा, जो आपको रिश्तों में नयापन और मन में शांति देगा।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।