Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:36 AM IST
tula rashi

Saptahik Rashifal Tula 26 January - 01 February 2026: सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, तुला राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह तुला राशि की महिलाओं के लिए घरेलू और करियर में संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है। प्रेम में भ्रम की स्थिति हो सकती है, लेकिन बाद में स्थिरता आएगी। करियर में घर की जिम्मेदारियां बाधा बनेंगी, पर बाद में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से खर्च अधिक रहेगा, पर रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में छाती और हृदय का ध्यान रखें, बाद में सुधार होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 19:47 IST

Libra Weekly Horoscope इस सप्ताह तुला राशि के लिए ग्रहों की स्थिति घरेलू जीवन और करियर के बीच बैलेंस बनाने की ओर इंडीकेट कर रही है। चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 01 फरवरी को कर्क राशिमें जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति है। यह घर, वाहन और माता के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में बैठकर आपके भाग्य को प्रबल कर रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

तुला राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम और रिश्तों में समझदारी दिखाने का है। प्रेम भाव में राहु की उपस्थिति आपको भ्रमित कर सकती है या आप किसी गलत व्यक्ति की ओर अट्रैक्टिव हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत सप्तम भाव के चंद्रमा के साथ बहुत रोमांटिक रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपसी समझ बढ़ेगी। लेकिन 28 और 29 जनवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा रिश्तों में अचानक तनाव या मूड स्विंग्स ला सकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ सकती हैं। 30 जनवरी के बाद, जब चंद्रमा और गुरु भाग्य भाव में मिलेंगे, तो लव लाइफ में स्थिरता आएगी। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी यात्रा के दौरान या सोशल मीडिया पर कोई खास व्यक्ति मिल सकता है।

उपाय: शुक्रवार को दही या सफेद इत्र का प्रयोग करें और माँ लक्ष्मी की उपासना करें।

तुला राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह तुला राशि की महिलाओं को मिश्रित परिणाम देगा। चतुर्थ भाव में चार ग्रहों की युति संकेत दे रही है कि घर-परिवार की जिम्मेदारियां आपके काम में बाधा डाल सकती हैं। 

horoscope

जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं या इंटीरियर डिजाइनिंग, रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग में हैं, उनके लिए यह समय बहुत व्यस्त और लाभकारी रहेगा। 26 जनवरी को बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा। 28 और 29 जनवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा काम में रुकावटें पैदा कर सकता है इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण मीटिंग टालना बेहतर रहेगा। 30 जनवरी से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। गुरु की कृपा से उच्च शिक्षा या टीचिंग फील्ड से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सफलता मिलेगी। 01 फरवरी को दशम भाव का चंद्रमा कार्यक्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

More For You

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और मसूर की दाल दान करें।

तुला राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह खर्चों वाला अधिक रहेगा। चतुर्थ भाव में ग्रहों का योग घर के रिनोवेशन, गाड़ी की रीपेरिंग या सुख-सुविधा की वस्तुओं फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी पर बड़ा खर्च करवा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - साईं बाबा के भक्त हैं तो बताइए गुरुवार के दिन ही क्यों होती है उनकी पूजा?

28 और 29 जनवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा आपको आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह देता है; इस समय किसी को उधार न दें, पैसा फंस सकता है। 30 जनवरी के बाद स्थिति सुधरेगी। भाग्य भाव में बैठा गुरु और केतु का ग्यारहवें भाव में होना अचानक धन लाभ के योग बना रहा है। सप्ताह के अंत में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को सफेद वस्त्र या श्रृंगार का सामान उपहार में दें।

तुला राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर तुला राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपनी छाती और ह्रदय का ध्यान रखना होगा। चतुर्थ भाव में सूर्य और मंगल की युति एसिडिटी, घबराहट या सीने में जलन जैसी समस्याएं दे सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव होगा। 28 और 29 जनवरी को अष्टम चंद्रमा के कारण पैरों में दर्द, यूरिन इन्फेक्शन या गायनी समस्याएं उभर सकती हैं। 30 जनवरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगी। तनाव कम करने के लिए प्राणायाम का सहारा लें।
उपाय: प्रतिदिन सुबह स्नानादि के बाद ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

इसे भी पढ़ें - साईं बाबा के भक्त हैं तो बताइए गुरुवार के दिन ही क्यों होती है उनकी पूजा?

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;