
Leo Horoscope Today, 17 March 2026 : सिंह राशि की महिलाओं के लिए 17 मार्च 2026 का दिन खुद को निखारने और अपनों का दिल जीतने का है। कुंभ का चंद्रमा आज आपके सातवें भाव में होने से आज आपका मन सजने-संवरने का रहेगा । आज आप घर की पुरानी व्यवस्था को बदलकर उसे त्योहार के अनुरूप सजाने में काफी मेहनत करेंगी। सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन किसी सामाजिक संस्था या के साथ मिलकर सेवा कार्य करने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपको समाज में आपकी सात्विक छवि के कारण विशेष सम्मान मिल सकता है।

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन आपसी तालमेल को बहुत मजबूत और गौरवशाली बनाने का है। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी पुरानी बहस के बजाय आने वाले समय के किसी मांगलिक कार्य या घर की उन्नति पर बहुत ही प्रेमपूर्ण चर्चा होगी। आप महसूस करेंगी कि आज आपका पार्टनर आपकी भक्ति और आपके नेतृत्व की बहुत सराहना कर रहा है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज किसी धार्मिक मिलन के दौरान कोई ऐसा रिश्ता सामने आ सकता है जो स्वभाव से बहुत ही प्रभावशाली, स्वाभिमानी और साहसी होगा।
उपाय: आज शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती को लाल कलावा सात बार लपेटकर अर्पित करें।
करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज अपनी नेतृत्व करने की शक्ति और साख का पूरा लाभ मिलेगा। आज किसी नए प्रयोग के बजाय अपनी पुरानी प्लानिंग से सफलता निश्चित मिलेगी। यदि आप व्यापार, पार्टनरशिप , पब्लिक डीलिंग, या किसी सरकारी काम से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी फायदे वाला और नाम कमाने वाला रहेगा। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसमें दूसरों का मार्गदर्शन करना हो। जो महिलाएं घर से अपना कोई बुटीक या कलात्मक काम चलाती हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर या नया सहयोगी मिल सकता है।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले सूर्य देव और महादेव को प्रणाम करें।
आर्थिक दृष्टि से सिंह राशि का आज का दिन धन की आवक और नई प्रॉपर्टी बनाने की प्लानिंग के लिए बहुत शुभ है। आज आपका पैसा अपनी खूबसूरती निखारने, नए वस्त्रों, या पूजा पर खर्च हो सकता है आज अचानक कहीं से कोई रुका हुआ पुराना पैसा या पार्टनरशिप के काम से लाभ मिल सकता है, जो आपके बैंक बैलेंस को मजबूती देगा। आज किसी भी तरह के इन्वेस्ट के लिए दिन बहुत अच्छा है, खासकर अगर आप इसे अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर करें।
उपाय: आज एक लाल कागजपर ह्रीं लिखकर उसे अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें।
स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपको अपनी आंखों, कमर के निचले हिस्से और काम की थकान का विशेष ध्यान रखना होगा। आज बहुत ज्यादा भागदौड़ या व्रत की वजह से शरीर में थोड़ी सुस्ती या आंखों में जलन महसूस हो सकती है। जो महिलाएं पहले से बीपी या आंखों की कमजोरी से परेशान हैं, उन्हें आज धूप और तेज रोशनी से बचना चाहिए। आज ज्यादा से ज्यादा फल और नारियल पानी पीना आपके चेहरे की चमक को बनाए रखेगा।
उपाय: आज स्नान के पानी में थोड़ा सा केसर या पीले फूल डालकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।