aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 19 September 2025: पार्टनर के साथ रिश्‍ते में आएगा अहम मोड़, मिथुन राशि की महिलाएं आज शुक्र प्रदोष व्रत के दिन करें यह विशेष उपाय...जाने अपना दैनिक राशिफल

आज का मिथुन राशिफल 19 सितम्बर 2025: शुक्र प्रदोष पर रिश्तों में अहम मोड़ आ सकता है। महिलाएं विशेष उपाय करें। जानें करियर और स्वास्थ्य भविष्यफल।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-19, 09:26 IST

Gemini Horoscope Today, 19 September 2025: आज चंद्रमा मिथुन राशि में है और पुनर्वसु नक्षत्र में स्थित है। तिथि दशमी है और योग है वरियान। दिन की शुरुआत भले ही ठीक हो लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां अचानक पलट सकती हैं। आज किसी भी रिश्ते में ज़रा सी बात को लेकर बड़ा मोड़ आ सकता है। वहीं कुछ पुराने अधूरे काम भी सामने आकर आपको परेशान कर सकते हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि का आज का राशिफल?

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज अपने रिश्तों में शब्दों को लेकर सतर्क रहें। घर में किसी छोटी बात पर आपकी कही बात से किसी का मन दुख सकता है। पार्टनर के साथ पुराने विवाद पर दोबारा चर्चा हो सकती है, लेकिन शांत होकर बात करें तो हल निकल सकता है। किसी दोस्त से हुई अनबन आज सुलझ सकती है। जो महिलाएं रिश्ते में हैं, उन्हें फोन या मैसेज से किसी बात का गलत मतलब निकालने से बचना चाहिए। संतान को लेकर कोई चिंता रह सकती है, लेकिन उसे खुलकर बात करने का मौका दें। किसी रिश्तेदार से मन का बोझ हल्का करने का अवसर मिलेगा।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

ऑफिस में आपसे ज्यादा उम्मीदें रखी जाएंगी। मिथुन राशि की महिलाएं जो किसी टीम का हिस्सा हैं, उन्हें आज ज़िम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है क्योंकि सीनियर खुद मौजूद नहीं होंगे। फील्ड वर्क करने वाली महिलाओं को बाहर जाते वक्त जरूरी कागजात जरूर साथ रखें। किसी क्लाइंट से बात करते समय शब्दों का चयन संभलकर करें, वरना बात हाथ से निकल सकती है। इंटरव्यू की तैयारी कर रही महिलाएं आज खुद से जुड़े सवालों को बार-बार दोहराएं। व्यापार में कोई ऐसा सौदा सामने आएगा जो सुनने में अच्छा लगेगा, लेकिन उसका हर पहलू जांचे बिना हां नहीं करें।

इसे जरूर पढ़ें- मिथुन दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

पैसों को लेकर आज थोड़ा उलझन भरा दिन हो सकता है। मिथुन राशि की महिलाएं अगर आज किसी को उधार देने या किसी स्कीम में पैसा लगाने की सोच रही हैं तो दोबारा सोचें। कोई जान-पहचान वाला आज फाइनेंशियल मदद मांग सकता है, लेकिन आपको 'ना' कहने में झिझक नहीं होनी चाहिए। घर में आज बच्चों की किसी जरूरत पर पैसा लग सकता है, जो प्लान के बाहर होगा। खर्चों को लेकर आज साथी से मतभेद हो सकते हैं। जो महिलाएं जॉइंट अकाउंट संभालती हैं, उन्हें आज ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से पहले पूरी जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए, गलती हो सकती है।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

आज गर्दन के नीचे के हिस्से यानी पीठ के बीच के भाग में खिंचाव की दिक्कत हो सकती है। मिथुन राशि की महिलाएं जो लंबे समय तक एक ही पॉजिशन में बैठकर काम करती हैं, उन्हें हर दो घंटे में स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। बाहर का पनीर या बेसन से बना खाना आज दिक्कत दे सकता है, जिससे पेट खराब हो सकता है। कोई पुरानी चोट दोबारा दर्द दे सकती है।

आज मिथुन राशि के उपाय (Gemini Remedies Today)

आज लाल रंग की कोई चीज़ पहनें और घर से निकलने से पहले गुड़ और चने खाकर जाएं। इससे आपके काम में रुकावटें नहीं आएंगी। आज का लकी रंग है लाल और लकी नंबर है 9।

इसे जरूर पढ़ें- मिथुन राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;