
Gemini Horoscope Today, 17 January 2026: 17 जनवरी 2026, शनिवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मासिक शिवरात्रि है, जो भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा अभी भी धनु राशि में है, जो दांपत्य सुख और पार्टनरशिप के लिए शुभ है। आज आपके 8वें भाव में उच्च के मंगल और सूर्य की विस्फोटक युति बनी हुई है। 8वें घर में दो उग्र ग्रह होने से आज अचानक कोई घटना, चोट या विवाद हो सकता है। चंद्रमा के प्रभाव् से आज आपका भाग्य साथ देगा आज का दिन किसी भी तरह की रिस्क लेने का नहीं है
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मिथुन राशि की महिलओं को खट्टे-मीठे अनुभव मिल सकते है। चंद्रमा के प्रभाव से आपके पति या पार्टनर आपके प्रति बहुत प्रेमपूर्ण और सपोर्टिव रहेंगे । आज के दिन आप दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। मंगल और सूर्य का प्रभाव ससुराल पक्ष में बहस करा सकता है इस लिए इन सब से आज बचें। लव लाइफ में, आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल में जा सकती हैं, सिंग्लस के लिए आज अच्छा दिन है ।
करियर के मामले पर आज मिथुन राशि की महिला को शनि देव और मंगल दोनों का प्रभाव मिलेगा। अगर आप रिसर्च, ऑडिट, मेडिकल या ज्योतिष जैसे गूढ़ विषयों से जुड़ी हैं, उच्च मंगल आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। नौकरी कर रही महिलाओं को आज ऑफिस में सावधान रहना होगा। आज अपनी कोई भी कमजोरी किसी को न बताएं। शनिवार होने के कारण काम में आलस महसूस हो सकता है आज के दिन पेंडिंग काम निपटाना जरूरी है।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए सामान्य रहने वाला है आज आया के साथ बराबरी से व्यय भी होगा। आज वसीयत, इंसोरेंस क्लेम या रुके हुए धन की प्राप्ति होगी । उच्च का मंगल आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ दिला सकता है। साथ ही किसी बड़े खर्चे गाड़ी की रिपेरिंग या ट्रैफिक चालान में आज खर्चा हो सकता है आज शेयर मार्किट में बहुत बड़ा रिस्क न लें। लोंगटर्म इन्वेस्टमेंट आज करना शुभ होग।
इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना
स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए। आपकी राशि के आठवें भाव में सूर्य और मंगल की युति शरीर में अत्यधिक पित्त , पाइल्स, या रक्त संबंधी विकार दे सकती है। आज वाहन चलाते समय, सड़क पार करते समय या आग बिजली का काम करते समय बेहद सतर्क रहें, क्योंकि चोट लगने का योग बन रहा है। आज चंद्रमा के कारन यूरिनरी इन्फेक्शन हो सकता है । आज खूब पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।