
Gemini Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जबकि 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मिथुन राशि में ही स्थित हैं, शनि मीन में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। यह सप्ताह आपको हर चीज़ में अपने सोचने सके रवैये को बदलना होगा और सोच समझकर किसी भी चीज़ का निर्णय लेना होगा। इस सप्ताह आप ग्रहो के प्रभाव से अपने आप ही उलझोंगे , लेकिन यह उलझन सप्ताह के मध्य ही समाप्त हो जाएगी। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में आकर्षण और कन्फ्यूजन दोनों ही साथ में लेकर आएगा। चंद्रमा का तुला राशि में गोचर से रोमांस और बातचीत को बढ़ाएगा, लेकिन 14 जनवरी के बाद वृश्चिक में प्रवेश करते ही शक, अपेक्षाएँ और भावनात्मक दबाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह अविवाहित महिलाओं के लिए फ्लर्टिंग और इमोशनल अटैचमेंट के बीच फर्क समझने का है। किसी की बातें अच्छी लग सकती हैं, लेकिन इरादे साफ़ हों, यह ज़रूरी नहीं। कमिटेड या विवाहित महिलाएं अगर हर बात को हल्के में लेंगी, तो पार्टनर खुद को नज़रअंदाज़ महसूस कर सकता है। जिससे रिश्तो में मतभेद की स्तिथि बन सकती है।
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई किसी कन्या को दें।

करियर के मामले में यह सप्ताह मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह निर्णायक है। धनु राशि में चार ग्रह होने से पार्टनरशिप , क्लाइंट डील और टीमवर्क पर ज़ोर रहेगा। गुरु आपकी ही राशि में है, यानी के मौके आपके पास मौजूद हैं लेकिन इस सप्ताह ओका ध्यान भटकेगा तो सब हाथ से निकल सकता है। जो महिलाएं मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, आईटी, कंसल्टिंग या शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें इस सप्ताह के मध्य में एक साथ कई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। इस सप्ताह मेहनत अच्छे से नहीं किया तो कार्यस्थल में इमेज ख़राब हो सकती है 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर में प्रवेश काम में स्थिरता लेकर लाएगा, लेकिन मेहनत बढ़ेगी।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मिथुन राशि की महिलाओ के लिए आर्थिक रूप से यह सप्ताह मिश्रित रहेगा । इस सप्ताह आमदनी के अवसर हैं, लेकिन खर्च भी आपके उसी रफ्तार से बढ़ेंगे। चंद्रमा का वृश्चिक और धनु में गोचर अचानक टैक्स, बीमा या मेडिकल में खर्च करा सकता है । जिससे आपका इस सप्तरह का बजट बिगड़ सकता है इस सप्ताह कोई पुराना पेमेंट या रुका हुआ पैसा सप्ताह के अंत तक मिल सकता है, लेकिन उस परआपको पूरी तरह निर्भर नही रहना है इस सप्ताह उधार देना या ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में जल्दबाज़ी आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है।
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें।
स्वास्थ्य के हिसाब से यह सप्ताह मिथुन राशि की महिकाओं के लिए यह सप्ताह सचेत करता है। इस सप्ताह आपकी ओवरथिंकिंग अनियमित नींद मानसिक थकावट बढ़ाएगी। इस सप्ताह चंद्रमा का कन्या के स्वामी बुध से संबंध पेट, आंतों और नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकता है। इस सप्ताह के अंत में आपको गैस, एसिडिटी, गर्दन दर्द या आंखों में जलन जैसी समस्याएं उभर सकती हैं। योग, वॉक और समय पर नींद इस सप्ताह बहुत जरुरी है।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।