
Capricorn Weekly Horoscope : मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यंत प्रभावशाली और एनर्जी से भरा रहने वाला है। आपकी ही राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रही योग बना हुआ है। यह स्थिति आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को बहुत सशक्त बना रही है, लेकिन साथ ही स्वभाव में उग्रता भी ला सकती है। चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 01 फरवरी को कर्क राशि में जाएगा। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मकर राशि की महिलाओं का संपूर्ण राशिफल

मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में मिश्रित परिणाम देगा। लग्न में मंगल और सूर्य की उपस्थिति आपको थोड़ा डोमिनेटिंग बना सकती है। आप चाहेंगी कि पार्टनर आपकी हर बात माने, जिससे ईगो क्लैश हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में चौथे भाव का चंद्रमा घर में थोड़ी अशांति या मनमुटाव का कारण बन सकता है। लेकिन 28 और 29 जनवरी को पंचम भाव का चंद्रमा लव लाइफ में बहार लेकर आएगा। यह समय रोमांस, डेटिंग और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए सर्वश्रेष्ठ है। सिंगल महिलाओं को कोई प्रपोजल मिल सकता है। 30 जनवरी के बाद छोटी-मोटी बहस न करें ।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को इत्र और लाल फूल अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें- Makar Love Rashifal 2026: क्या टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा रिश्ता? जानें मकर वार्षिक प्रेम राशिफल
करियर के मामले में यह सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। लग्न में उच्च का मंगल रुचक योग और सूर्य आपको गजब की लीडरशिप क्वालिटी दे रहे हैं। ऑफिस में आप कठिन से कठिन काम आसानी से पूरा कर लेंगी। 26 जनवरी को वर्क फ्रॉम होम या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। 28 और 29 जनवरी को आपकी क्रिएटिविटी और आइडियाज की बॉस तारीफ करेंगे। अगर आप प्रमोशन की उम्मीद कर रही हैं, तो यह समय अनुकूल है। 30 जनवरी के बाद छठे भाव में चंद्रमा और गुरु का योग शत्रुओं को शांत रखेगा, लेकिन वर्कलोड थोड़ा बढ़ा सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए यह सप्ताह जोश भरा रहेगा।
उपाय: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और काली चींटियों को आटा डालें।

आर्थिक मामलों पर आपको इस सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति धन के मामले में उतार-चढ़ाव ला सकती है। पैसा आएगा, लेकिन अनचाहे खर्चों या गलत फैसलों के कारण हाथ से निकल भी सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घर की रीपैरिग या वाहन पर खर्च हो सकता है। 28 और 29 जनवरी को शेयर मार्केट या पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं। यह समय निवेश के लिए अच्छा है। 30 जनवरी के बाद किसी को उधार देने से बचें और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सावधानी से करें। वाणी की कठोरता के कारण कोई डील हाथ से निकल सकती है, इसलिए बिजनेस में विनम्रता बनाए रखें।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपको चेतावनी दे रहा है। लग्न में अग्नि तत्व प्रधान ग्रहों की युति शरीर में गर्मी एसिडिटी, सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या दे सकता है। आपको अपने ब्लड प्रेशर का भी ध्यान रखना होगा। 26 जनवरी को छाती में जकड़न या बेचैनी महसूस हो सकती है। 28-29 जनवरी को स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगी। लेकिन 30 जनवरी के बाद, जब चंद्रमा छठे भाव में जाएगा, तो पेट से जुड़ी समस्याएं या इन्फेक्शन परेशान कर सकते हैं। क्रोध करने से बचें, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और ॐ आदित्याय नमः का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।