
Capricorn Weekly Horoscope : मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह इस महीने का काफी अच्छा सप्ताह हो सकता है, क्योंकि आपकी अपनी राशि में चार बड़े ग्रह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। यह चतुर्ग्रही योग है चंद्रमा 19 जनवरी को आपकी ही राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। राशि स्वामी शनि तीसरे भाव में हैं। राहु दूसरे भाव में और केतु अष्टम भाव में हैं। मकर राशि के लिए यह सप्ताह शक्ति का प्रदर्शन है। लग्न में चार ग्रहों का होना आपके व्यक्तित्व को बहुत प्रभावशाली, लेकिन साथ ही एग्रेसिव बना रहा है। इस सप्ताह दुनिया आपकी सुनेगी, लेकिन आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखना होगा। ऐसे में जानते है छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से सम्पूर्ण राशि फल और उपाय-

मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अट्रैक्शन और ईगो के बीच रहेगा। इस सप्ताह लग्न में शुक्र की मौजूदगी आपको बेहद अट्रैक्टिव और ग्लैमरस बनाएगी, लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। लेकिन इस सप्ताह मंगल और सूर्य का होना आपके स्वभाव में बहुत डोमिनेटिंग प्रवृत्ति लाएगा। 19 जनवरी को आप चाहेंगी कि पार्टनर आपके इशारों पर चले, जिससे टकराव हो सकता है। 20 से 22 जनवरी के बीच दूसरे भाव में राहु और चंद्रमा की युति परिवार या ससुराल वालों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकती है। वाणी की कड़वाहट रिश्तों में दरार ला सकती है, इसलिए इस सप्ताह सोच-समझकर बोलें। अविवाहित महिलाओं के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें।
उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं और मखाने की खीर का भोग लगाएं।
इसे भी पढ़ें- Makar Love Rashifal 2026: क्या टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा रिश्ता? जानें मकर वार्षिक प्रेम राशिफल
करियर के मामले में यह सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा समय होने वाला है । लग्न में सूर्य और मंगल का दिगबली होना आपको लीडरशिप में फायदा देगा। इस सप्ताह यदि आप टीम लीडर, मैनेजर, सरकारी अधिकारी या बिजनेस ओनर हैं, तो यह सप्ताह आपके अनुरूप है । आपके निर्णय सटीक होंगे और आपके कॉम्पिटिटर आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। 19 जनवरी को कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन है। 20 से 22 जनवरी के बीच बैंकिंग या फाइनेंस का काम करते समय सावधानी बरतें, राहु के कारण हिसाब-किताब में गड़बड़ी हो सकती है। 24 जनवरी के बाद तीसरे भाव में शनि-चंद्र युति आपको आलस्य दे सकती है, इससे बचें।उपाय: प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मकर राशि की महिलाओं के लिए अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। धन भाव में राहु बैठा है और 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा भी वहां आ जाएगा। यह ग्रहण योग अचानक धन हानि या गलत जगह इन्वेस्ट करवा सकता है। किसी की बातों में आकर पोंजी स्कीम पैसा न लगाएं। इस सप्ताह लग्न में बैठे ग्रह आपकी इनकम बढ़ाएंगे, आप अपनी मेहनत और बुद्धि से पैसा कमाएंगी। वाणी से जुड़े कार्यों कंसल्टेंसी, टीचिंग से धन लाभ होगा। सप्ताह के अंत में छोटे भाई-बहनों पर खर्च हो सकता है।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मकर राशि की महिलाओं को इस सप्ताह सिर और बी पी का विशेष ध्यान रखना होगा। लग्न में अग्नि तत्व के ग्रह शरीर में गर्मी बढ़ाएंगे। आपको तेज सिरदर्द, माइग्रेन, बुखार या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। चेहरे पर मुहांसे या रैशेज भी हो सकते हैं। 20 से 22 जनवरी के बीच आंखों में जलन या दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह आप गुस्से पर काबू रखें, यह आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है। आप खूब पानी पिएं और ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं।
उपाय: शनिवार को काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।