
Capricorn Monthly Horoscope : फरवरी 2026 का महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए अत्यंत प्रभावशाली और एनर्जेटिक रहने वाला है। आपकी राशि में उच्च के मंगल का गोचर रूचक महापुरुष योग का निर्माण कर रहा है, जो आपको आत्मविश्वास और कार्यक्षमता प्रदान करेगा। 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि आपके दूसरे भाव में प्रवेश आपकी वाणी में ओज और धन भाव में वृद्धि लेकर आएगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए मानसिक शांति और पारिवारिक स्थिरता का वरदान लेकर आएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों की यह शक्तिशाली चाल मकर राशि की महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव लाने वाली है।
मकर राशि की महिलाएं स्वभाव से गंभीर और कम बोलने वाली होती हैं, लेकिन इस महीने आपकी राशि में बैठे मंगल आपको थोड़ा आक्रामक और मुखर बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में आपको अपनी वाणी और क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। आपकी बातें आपके पार्टनर को चुभ सकती है। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार मिठास लाएं । विवाहित महिलाओं के लिए 13 फरवरी के बाद का समय पारिवारिक मामलों में व्यस्तता वाला रहेगा। कुटुंब में किसी नए सदस्य का आगमन या कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगी। ससुराल पक्ष के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है।
उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।

करियर के लिहाज से फरवरी 2026 मकर राशि की महिलाओं के लिए शक्ति और सत्ता का महीना है। लग्न में उच्च का मंगल आपको कार्यक्षेत्र में एक निडर लीडर के रूप में स्थापित करेगा। आप बड़े से बड़ा रिस्क लेने और कठिन प्रोजेक्ट्स को समय सीमा से पहले पूरा करने में सक्षम रहेंगी। आपके काम करने की गति देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। जो महिलाएं प्रशासन, पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, या मशीनरी से जुड़े कार्यों में हैं, उनके लिए यह समय प्रमोसन और विशेष अधिकार प्राप्ति का है। इस माह आपका ऑफिस मैनेजमेंट आपकी नेतृत्व क्षमता से प्रसन्न होगा । बिज़नेस वुमन के लिए यह समय विस्तार का है आप नए मार्केट्स में अपनी पकड़ मजबूत करेंगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद दूर हो जाएंगी।
उपाय: मंगलवार के दिन मजदूरों या कामगारों को कुछ मीठा खिलाएं
आर्थिक मामलो पर मकर राशि की महिलाओं के लिए फरवरी का महीना सेविंग्स का है। 13 फरवरी को सूर्य का दूसरे भाव धन भाव में आना आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने वाला साबित होगा। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं या पुरानी अटकी हुई पेमेंट रिलीज हो सकती है। परिवार की संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में हल हो सकता है। आप सोने-चांदी के आभूषणों या फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट करने की योजना बनाएंगी। मंगल के प्रभाव से आप अपने ऊपर या अपने व्यक्तित्व निखारने पर भी खर्च कर सकती हैं, लेकिन यह व्यर्थ नहीं जाएगा। लोन चुकाने के लिए यह समय उत्तम है। शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट करते समय लॉन्ग -टर्म इन्वेस्टमेंट रखें।
उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें और शुक्रवार को घर में खीर बनाकर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को इस महीने अपनी ऊर्जा को संतुलित करना होगा। राशि में मंगल की उपस्थिति ब्लड रिलेटेड इश्यूज , हाई ब्लड प्रेशर या सिरदर्द की समस्या दे सकती है। अत्यधिक जोश में होश न खोएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। वाहन चलाते समय पूर्ण सावधानी बरतें। 13 फरवरी के बाद सूर्य का दूसरे भाव में जाना आंखों और दांतों से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आप चश्मा लगाती हैं, तो नंबर चेक करवा लें। मुंह में छाले या गले में खराश हो सकती है, इसलिए तीखे और बहुत गर्म भोजन से परहेज करें। नियमित रूप से सुबह की सैर और शीतली प्राणायाम आपके शरीर की गर्मी को नियंत्रित रखेगा।
उपाय: शनिवार के दिन काली उड़द की दाल का दान करें और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।