
Capricorn Horoscope Today, 8 January 2026: 8 जनवरी 2026, माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, मकर राशि के लिए मानसिक बदलाव का दिन है। सूर्य से बन रहा रवियोग आपको आज स्थिरता और जिम्मेदारी भी देगा ,सौभाग्य योगके प्रभाव से आज आपके फैसले आने वाले कई महीनों की दिशा तय करेंगे। मकर राशि की महिलाएं स्वभाव से अनुशासित, कर्मप्रधान और लक्ष्य पर टिके रहने वाली होती है। आप हमेशा बिना किसी शिकायत के काम करती है, इसी के कारण आज आपको थकन महसूस हो सकती है। आज आपने अपनी मेहनत में कंजूसी किया तो आगे आपको आर्थिक समस्या हो सकती है।
प्रेम संबंधों में मकर राशि की महिलाएं की आज भावनाएँ कमजोर पड़ सकती है आप दिल में बहुत कुछ रखते हैं, लेकिन बोलते काम है आपकी यही गलती आज रिश्ते को कमजोर कर सकती है ,रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज यह समझना होगा कि सिर्फ जिम्मेदारी निभाना ही प्यार नहीं होता। आपका पार्टनर पार्टनर आज आपसे समय चाहता है। अगर आप आज भी काम, थकान का बहाना बनाते हैं, तो आज रिश्तो में दूरी बढ़ेगी। सिंगल रह रही मकर राशि की महिलाओं के सामने आज ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको समझदार तो लगेगा, लेकिन आप खुद तय नहीं कर पा रहे होंगे की आगे बात की जाये या नहीं बस यही डर आपकी सबसे बड़ी रुकावट होगी।
उपाय – आज शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर अर्पित करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
करियर के लिहाज से आज का मकर राशि की महिलाओं का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आप पर कार्य क्षेत्र जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, कोई सीनियर आपसे ज़्यादा काम की उम्मीद रख सकता है। आज के दिन आपको किसी और की गलती, बोझ या अधूरा काम अपने सिर लेने की जरुरत नहीं है। प्रमोशन, सरकारी कार्य, मैनेजमेंट, फाइनेंस, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन निर्णायक है। आज हर तरह की जिम्मेदारी लेने से आपको बचना चाहिए। पार्टनरशिप से सम्बंधित एग्रीमेंट आज सोच समझा कर करें। किसी बड़े इन्वेस्टमेंट की रुपरेखा आज बन सकती है।
उपाय – आज अपने वॉलेट में 5 इलाइची रखें।

मकर राशि की ,महिलाओं आर्थिक स्थिति आज मजबूत दिख रही है, लेकिन मानसिक दबाव भी ज्यादा रहेगा । आप पैसे को लेकर व्यावहारिक हैं, लेकिन आज परिवार या भविष्य की चिंता आपसे पैसा खर्चा करा सकती है ,आज कोई पुराना पेमेंट या फिर रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है आज ऑनलाइन लेन-देन में पैसा फस सकता है। आज इन्वेस्टमेंट के नाम पर कोई रिस्क लेना आज ठीक नहीं है। आज के दिन आपको योजना बनाकर खर्चा करना चाहिए।
उपाय – आज किसी बुज़ुर्ग या ज़रूरतमंद को काला कम्बल दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को अपनी कमर, घुटने, हड्डियाँ का विशेष ध्यान देना चाहिए। आज आपको थकान और नींद की कमी सामने आ सकती है। आज आपको मन की अपेक्षा शारीरिक थकान महसूस होगी। आपको अपनी कमजोरी पर देना चाहिए नहीं तो कल को ये बड़ी समस्या बन सकती है। ठंडी और अधिक तेल मसाले वाली चीज़ो से आज आपको परहेज़ करना जरुरी है
उपाय – आज रात को जल्दी सोने से पहले 2 लौंग अवश्य खावें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।