
Capricorn Horoscope Today, 7 January 2026: 7 जनवरी 2026 का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए अचानक बदलाव और आंतरिक मंथन से जुड़ा है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है, जिससे मन में छिपी चिंताएँ और असुरक्षाएँ उभर सकती हैं। आज आप कुछ बातों को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा गहराई से सोचेंगी। आज के दिन आपको किसी भी टास्क से डरना नहीं है किसी बात को उलझने से अच्छा सुलझाने क़ि आपको कोशिश करना चाहिए। कुछ चीज़ें समय के साथ खुद स्पष्ट होती हैं इस लिए किसी से बहस न करें।
प्रेम क़ि बात करें तो आज मकर राशि क़ि महिलाओं के अष्टम भाव का चंद्रमा का गोचर रिश्तों में गहराई तो लाता है, लेकिन शक और नियंत्रण की प्रवृत्ति भी बढ़ा सकता है। इस लिए आज आप रिश्ते को लेकर सावधान रहे किसी भी तरह से पार्टनर पे शक करने से बचे। मकर राशि क़ि महिलाये जो रिलेशनशिप में रह रही उन को आज अपने पार्टनर की बातों पर ज़्यादा शक करने से बचना चाहिए, नहीं तो बिना मतलब के रिश्तो में दरार आ सकती है। सिंगल महिलाओं के मन में आज किसी नए व्यक्ति से इमोशनली अटैचमेंट हो सकता है ।
उपाय – आज काले तिल से बनी चीज़ का दान करें।
करियर के मामले में मकर राशि क़ि महिला को कार्यस्थल पर आज गोपनीयता और रणनीति बांके काम करना होगा । आज आपको हर बात सबके सामने कहना नुकसानदेह हो सकता है। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, इंश्योरेंस, टैक्स या बैक-एंड से जुड़े कार्य कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य है आज आपको सीनियर के साथ वैचारिक मतभेद से बचना चाहिए। आज आपको पूरा फोकस करके अपना काम करना चाहिए
उपाय – आज के दिन कार्यस्थल में गुलाबजल का स्प्रे करें ।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्तिथि की बात करे तो मकर राशि की महिलाओं को आज कोई पुराना अचानक खर्च या पेमेंट सामने आ सकता है, जिससे आपका बनाया हुआ बजट बिगड़ सकता है । आज के दिन आपको टैक्स, इंसोरेंस में खर्च बढ़ सकता है। किसी भी तरह की पार्टनरशिप से आपको आज बचना चाहिए। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन ठीक नहीं है इस लिए आज बिल्कुल न लें। पुराने लेन-देन को लेकर तनाव हो सकता है।
उपाय – आज किसी ज़रूरतमंद को काला तिल या उड़द दाल दान करें।
मकर राशि की महिलाओं को सेहत के हिसाब से देखा जाये तो आज आपको मानसिक दबाव शरीर पर असर दिखा सकता है। आज पेट से सम्बंधित समस्या परेशानकर सकती है , हार्मोन इम्बैलेंस या नींद से जुड़ी समस्या भी आपको आज प्रभावित कर सकती है।
उपाय – शाम को गुनगुने पानी से स्नान करें और जल्दी सोने की कोशिश करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।