
Cancer Weekly Horoscope : इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत 26 जनवरी को चंद्रमा के मेष राशि में होने से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और सप्ताह के अंतिम दिन, 01 फरवरी को चंद्रमा आपकी अपनी राशि कर्क में आ जाएगा। ग्रहों की स्थिति देखें तो मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रह योग बना हुआ है, जो पार्टनशिप और मैरिड लाइफ को प्रभावित करेगा। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में हैं। गुरु मिथुन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों के लिहाज से बेहद सेंसिटिव है। सप्तम भाव में सूर्य और मंगल ग्रहों की उपस्थिति पति या पार्टनर के साथ ईगो क्लैश या बहस करवा सकती है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। 26 और 27 जनवरी को आप काम में व्यस्त रहने के कारण लव लाइफ को समय कम दे पाएंगी। 28 और 29 जनवरी को वृषभ का चंद्रमा रिश्तों में मिठास लाएगा यह समय दोस्तों के साथ घूमने या पार्टनर के साथ डिनर के लिए अच्छा है। 30 जनवरी के बाद बारहवें भाव का चंद्रमा और 01 फरवरी को आपकी राशि में चंद्रमा का आना आपको अत्यधिक इमोशनल बना सकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर आहत हो सकती हैं।
करियर के लिए सप्ताह की शुरुआत शानदार होगी। 26 जनवरी को दशम भाव का चंद्रमा आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी नौकरी या प्रशासन से जुड़ी महिलाओं के लिए यह समय विशेष सफलतादायक है। 28 और 29 जनवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा मेहनत का पूरा फल और प्रमोसन के संकेत दे रहा है। अगर आप टीम लीडर हैं, तो आपकी स्ट्रेटेजीज सफल होंगी। 30 जनवरी से 01 फरवरी के बीच जब चंद्रमा बारहवें भाव में जाएगा, तो विदेशी कंपनियों या दूरस्थ स्थानों से जुड़े काम में बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें।
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के प्रबल योग हैं। वृषभ का चंद्रमा आपकी आय में वृद्धि करेगा और पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस वुमन के लिए यह दो दिन सबसे अधिक बेनिफिट वाले रहेंगे। 30 जनवरी के बाद बारहवें भाव में चंद्रमा और गुरु की युति खर्चों में वृद्धि कर सकती है। आप घर की साज-सज्जा या धार्मिक कार्यों पर बजट से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। अष्टम भाव में राहु होने के कारण किसी की बातों में आकर गलत जगह इन्वेस्ट न करें, वरना धोखा मिल सकता है।
स्वास्थ्य को लेकर कर्क राशि की महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सप्तम भाव में पाप ग्रहों का प्रभाव और अष्टम में राहु आपको गायनी समस्याएं या हार्मोनल इम्बैलेंस दे सकता है। 30 जनवरी और 01 फरवरी के बीच बारहवें भाव का चंद्रमा नींद न आने की समस्या या आंखों में कष्ट दे सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें और बासी भोजन से परहेज करें। पानी का सेवन अधिक करें क्योंकि यूरिन इन्फेक्शन की संभावना बन रही है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।