Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
image

Saptahik Rashifal Kark 2 to 8 February 2026: चमक उठेगा कारोबार लेकिन खर्चों की अधिकता करेगी परेशान, जानें कैसा रहेगा कर्क राशि का ये हफ्ता

इस सप्ताह आपके सप्तम भाव (साझेदारी) में सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल की युति है, जो रिश्तों में तीव्रता लाएगी। राहु अष्टम भाव में और गुरु बारहवें भाव में होने से आपको खर्चों और ससुराल पक्ष के मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 14:41 IST

Cancer Weekly Horoscope : कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों और पर्त्नेर्शी के लिहाज से साल का सबसे महत्वपूर्ण सप्ताह साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत 02 फरवरी को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहाँ वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। इसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आपके सप्तम भाव में मकर राशि के अंदर सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का है। यह स्थिति पति और बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्तों को बहुत तीव्रता दे रही है। राहु अष्टम भाव में कुम्भ राशि में और देवगुरु बृहस्पति बारहवें भाव में मिथुन राशि में हैं। शनि देव नवम भाव में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

कर्क राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ और दांपत्य जीवन में टकराव दे सकता है। सप्तम भाव में सूर्य और मंगल जैसे गर्म ग्रहों की उपस्थिति आपके स्वभाव में गुस्सा और पति के साथ ईगो क्लैश ला सकती है। आप महसूस करेंगी कि पार्टनर आप पर हावी होने की कोशिश कर रहा है, जिससे घर में कलह हो सकती है। 02 और 03 फरवरी को दूसरे भाव में केतु और चंद्रमा के कारण अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें। गुस्से में बोली गई एक भी कड़वी बात रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है 04 से 06 फरवरी के बीच तीसरे भाव का चंद्रमा बातों को बेहतर करेगा और भाई-बहनों की मदद से तनाव कम होगा। सप्ताह के अंत में जब चंद्रमा चौथे भाव में आएगा, तब जाकर घर में शांति लौटेगी। अष्टम भाव में राहु होने के कारण ससुराल पक्ष की बातों को दिल पर न लें।

उपाय: शुक्रवार को किसी देवी मंदिर में लाल चुनरी और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।

inside (18)

कर्क राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह बिजनेस वुमन के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सप्तम भाव में उच्च का मंगल आपको बिजनेस में निडर और साहसी बनाएगा। आप अपने कॉम्पिटिटर्स को कड़ी टक्कर देंगी और कोई बड़ी डील फाइनल कर सकती हैं। पब्लिक डीलिंग, वकालत, या राजनीति से जुड़ी महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी करने वाली महिलाओं को ऑफिस में थोड़ी डिप्लोमेसी से काम लेना होगा। बॉस या सीनियर के साथ सीधे बहस करने से बचें। 12वें भाव में बैठे गुरु विदेशी कंपनियों या ऑनलाइन काम से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लाभ दिला सकते हैं। 02 और 03 फरवरी को धन भाव में केतु के कारण कोई फिनांसियल डिसीजन गलत हो सकता है, इसलिए बड़े फैसले टाल दें। 07-08 फरवरी को वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं को घर और काम के बीच तालमेल बिठाने में सफलता मिलेगी।

More For You

उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा शहद मिलाकर अभिषेक करें और ॐ सोम सोमाय नमः का जाप करें।

यह भी पढ़ें- वृषभ और कर्क राशि के रिश्ते के बारे में क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

कर्क राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। धन भाव में केतु और चंद्रमा की शुरुआती युति फाइनेंसियल एंग्जायटी पैदा कर सकती है। पैसा आने से पहले ही जाने का रास्ता बना लेगा। परिवार की जरूरतों या किसी अचानक आई मुसीबत पर सेविंग्स खर्च हो सकती है। बारहवें भाव में गुरु की उपस्थिति धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य या अस्पताल के चक्करों में खर्च करवा सकती है। अष्टम भाव में राहु होने के कारण किसी लॉटरी,बेटिंग या जल्दी अमीर बनने वाली स्कीम में पैसा बिल्कुल न लगाएं, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। सप्ताह के मध्य में पराक्रम भाव का चंद्रमा आपको अपनी मेहनत से धन कमाने के अवसर देगा। ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है।

उपाय: गुरुवार को गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

2 - 2025-08-29T125128.268

कर्क राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं को विशेष रूप से गयनेकोलॉजिकल इश्यूज के प्रति सचेत रहना होगा। सप्तम भाव और अष्टम भाव पर पाप ग्रहों का प्रभाव हार्मोनल गड़बड़ी, यूरिन इन्फेक्शन या कमर दर्द की समस्या दे सकता है। उच्च का मंगल शरीर में गर्मी बढ़ाएगा, जिससे मुहांसे या एसिडिटी हो सकती है। 02 और 03 फरवरी को दूसरे भाव में केतु-चंद्रमा के कारण दांतों में दर्द, गले में इन्फेक्शन या मुख के छाले परेशान कर सकते हैं। ठंडी चीजों के सेवन से बचें। 07 और 08 फरवरी को मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं या मेडिटेशन करें। गर्भवती महिलाओं को इस सप्ताह ज्यादा भागदौड़ करने से बचना चाहिए और डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए।

उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और परिक्रमा न करें, केवल प्रणाम करें।

यह भी पढ़ें- Kark Rashi Upay 2026: रिश्तों, सेहत और प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर्क राशि के लोग आजमाएं ये उपाय, भोलेनाथ की बनी रहेगी पूरे साल कृपा

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;