Cancer Horoscope Today, 18 September 2025: आज चंद्रमा आपकी ही राशि कर्क में है और आश्लेषा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। आज द्वादशी तिथि है और शिव योग बन रहा है। यह योग आपकी निजी सोच, फैसलों और छिपी इच्छाओं को जगाने का काम करेगा। कोई बात जो आप लंबे वक्त से अंदर ही अंदर सोच रही थीं, आज खुलकर सामने आ सकती है। जिन लोगों ने आपको अब तक हल्के में लिया है, वो भी आज ध्यान से देखेंगे कि आप क्या करने वाली हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?
कर्क राशि की महिलाएं आज किसी खास रिश्ते को लेकर मन में उलझन खत्म करेंगी। कोई पुराना गिला आज सामने आएगी लेकिन बात बनने की पूरी संभावना है। जिन महिलाओं की शादी को लंबा वक्त हो गया है, वे आज जीवनसाथी के साथ कुछ ऐसा बांटेंगी जो पहले कभी नहीं कहा था। अविवाहित महिलाओं के लिए किसी दोस्त के ज़रिए एक अच्छा परिचय जुड़ सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। आज का दिन रिश्तों में सोच और समझ से भरा हुआ है, आपको बस बोलने का सही समय पहचानना है।
इसे जरूर पढ़ें- कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि की महिलाएं आज ऑफिस में किसी महिला सीनियर से बातचीत में कुछ ऐसा सीखेंगी जो लंबे समय तक याद रहेगा। एक छोटी सलाह या टिप आपके काम करने के तरीके को बेहतर बना सकती है। जो महिलाएं मीडिया, थिएटर या कला से जुड़ी हैं, उन्हें कोई नया मंच या शोकेसिंग का मौका मिल सकता है। घर से काम करने वाली महिलाएं आज टाइम मैनेजमेंट में थोड़ा चूकेंगी, लेकिन शाम तक रफ्तार पकड़ लेंगी। दिन आपको दिखाएगा कि छोटी चूक भी सीख बन सकती है।
कर्क राशि की महिलाएं आज खर्चों को लेकर थोड़ी उलझन में रह सकती हैं। किसी फैमिली मेंबर की जरूरत अचानक सामने आ सकती है, जिससे बजट थोड़ा हिल सकता है। जो महिलाएं ऑनलाइन कुछ बेचने का सोच रही थीं, उन्हें आज बढ़िया ऑफर मिलेगा लेकिन कुछ शर्तें पढ़ना जरूरी है। आज पैसों की जगह समय पर ध्यान देना ज़रूरी है क्योंकि सही वक्त पर किया गया छोटा निवेश आगे बड़ा फायदा दे सकता है। शेयर या म्यूचुअल फंड से जुड़ी महिलाएं आज रिसर्च पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें।
कर्क राशि की महिलाएं आज बाजू में जकड़न महसूस कर सकती हैं, खासकर जो महिलाएं लंबे वक्त से गाड़ी चला रही हैं या एक ही जगह बैठी हैं। सुबह उठते ही थोड़ी देर दीवार के सहारे स्ट्रेच करें और ज्यादा देर तक तकिए का सहारा लेकर बैठने से बचें। दही या ठंडा दूध आज सेहत को सूट नहीं करेगा। गुनगुने पानी में काली मिर्च डालकर पीने से राहत मिलेगी। आज शाम को किसी पार्क में 15-20 मिनट टहलना आपके शरीर के लिए बहुत राहत भरा रहेगा।
आज कर्क राशि की महिलाएं शिव मंदिर जाकर कच्चे दूध में गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर अभिषेक करें। इससे रिश्तों की खटास कम होगी और दिन अच्छा बीतेगा। आज का लकी रंग गुलाबी है और लकी नंबर है 2।
इसे जरूर पढ़ें- कर्क राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।