image

पेड़-पौधों को रात में पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र

शास्त्रों में न जाने कितनी ऐसी बातें लिखी हैं जिनका हमारे जीवन से कोई न कोई मतलब जरूर है। ऐसे ही एक तथ्य है पौधों को पानी देने के बारे में। आइए जानें पेड़- पौधों को रात के समय पानी क्यों नहीं देना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-09-10, 19:33 IST

हमारे जीवन में पेड़-पौधों का महत्व बहुत ज्यादा है। यूं कहा जाए कि वे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवनयापन की सामग्रियां जैसे फल, अनाज, सब्जियां भी प्रदान करते हैं। यही नहीं पेड़-पौधे घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आते हैं। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में भी पौधों को विशेष स्थान दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में कुछ पौधों को सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही कारण है कि घर में लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी जरूरी होता है। पौधों की देखभाल का एक प्रमुख चरण उनमें पानी डालना होता है। पौधों को पानी देना उनकी सेहत के लिए अच्छा होने के साथ धार्मिक कारणों से भी शुभ माना जाता है। वैसे तो लोग पौधों में पानी सुबह के समय ही डालते हैं, लेकिन कई बार लोग पौधों पर रात के समय भी पानी देते हैं। लोग अपनी सुविधा के कारण रात को पौधों में पानी डाल देते हैं, लेकिन शास्त्रों और विज्ञान दोनों की दृष्टि से यह उचित नहीं माना जाता। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके कारणों के बारे में।

शास्त्रों के अनुसार पौधों को रात में पानी क्यों नहीं देना चाहिए

हिंदू धर्मग्रंथों और वास्तु शास्त्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पौधों में पानी सुबह या दिन के समय ही देना चाहिए। रात में पौधों में पानी डालना नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है और घर के सुख-समृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसा कहा जाता है कि रात के समय पौधे भी आराम करते हैं। शास्त्रों में पौधों को जीवित माना गया है। ऐसे में रात का समय विश्राम का होता है। यदि आप इस समय पौधों को पानी देती हैं तो उनकी वृद्धि प्रक्रिया प्रभावित होती है। यही  नहीं ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा का ह्रास भी होता है।

offering water to plant

पौधों को रात में पानी देना वास्तु की दृष्टि से ठीक क्यों नहीं है

वास्तु शास्त्र में पौधों को घर की ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसी वजह से कुछ दिशाओं में अलग-अलग पौधे लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में रात में जब वातावरण शांत होता है, तब पौधों पर डाला गया पानी अक्सर ठहर जाता है और मिट्टी में नमी अधिक देर तक बनी रहती है। यह नमी घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। वास्तु की मानें तो इससे घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है और मिट्टी में नमी से कई जीव-जंतु पनपने लगते हैं जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

पौधों को रात में पानी न देने के वैज्ञानिक कारण

धार्मिक और शास्त्रीय मान्यताओं के अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से भी रात के समय पौधों को पानी देना ठीक नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पौधे दिन के समय सूर्य की रोशनी से भोजन तैयार करते हैं और रात के समय यह प्रक्रिया बंद हो जाती है। ऐसे में रात में पानी देने से पौधों की वृद्धि धीमी हो सकती है। रात को डाला गया पानी लंबे समय तक मिट्टी में जमा रहता है, इससे मिट्टी में फंगस होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं।

offerinig water to plants

पौधों में किस समय पानी देना शुभ है

शास्त्रों के अनुसार पौधों को पानी देने का सबसे शुभ और उपयुक्त समय सुबह सूर्योदय के बाद माना जाता है। गर्मियों में पौधों को शाम के समय भी पानी दिया जा सकता है, लेकिन सूर्यास्त से पहले ही पौधों को पानी दें। मुख्य रूप से तुलसी के पौधे में रात के समय पानी न दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और धन हानि के योग बनाते हैं। आपको पानी हमेशा पौधों जड़ों के पास डालना चाहिए, जिससे पौधे पानी को सही तरीके से अवशोषित कर सकें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com, Meta AI

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;