Interesting Facts About Sawan: सावन में क्यों पहनते हैं हरा रंग? जानिए आखिर क्यों इस कलर को माना जाता है शुभ

सावन के महीने में सुहागिन महिलाएं हरी चूड़ियां और इसी रंग के कपड़े भी पहनती हैं। आइये जानते हैं कि अखिर क्या है इस महीने में हरे रंग पहनने का महत्व।

green colour in sawan

Sawan Green Colour Meaning: सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है और इसी के बाद से हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस साल यह 22 जुलाई से शुरू हो रहा है और 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और उनकी अराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह महीना व्रत और पूजा-पाठ के लिए खास होता है। साथ ही, सावन में महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां भी पहनती हैं, लेकिन क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है? अगर नहीं, तो चलिए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जी से जानते हैं कि सावन के महीने में आखिर क्यों महिलाएं हरे रंग पहनती हैं और इसका क्या महत्व होता है।

सावन में हरे रंग क्यों पहने जाते हैं?

women sawan celebration

सावन के महीने में महिलाएं हरी चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। यहां तक कि महिलाओं द्वारा लगाई जाने वाली मेहंदी भी हरे रंग की ही होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सावन के दौरान हरे रंग को शुभता प्रतीक माना जाता है। सनातन धर्म में हरे रंग का बहुत ही ज्यादा धार्मिक महत्व है। इस रंग का संबंध विवाह और शुभता से है। कहते हैं किसावन के दौरान हरी चूड़ियां और वस्त्र पहनने से सौभाग्य की प्राप्ति और भगवान शिव से आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं, हरे रंग से देवता भी प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को भी हरा रंग बेहद प्रिय है और यह महीना भोलेनाथ को ही समर्पित है। यही कारण है कि सावन के महीने में हरे रंग का खास महत्व होता है।

सावन का महीना सुहागिनों के लिए क्यों खास होता है?

wearing green in sawan

सावन का महीना सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि यह माह प्रेम के प्रतीक माना जाता है। सावन में शिव पूजन से अखंड सौभग्यवती का आशिर्वाद प्राप्त होता है। सावन में व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा करने से मां पार्वती और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, सुहागिनों को सुखी वैवाहिक जीवन का भी आशीर्वाद मिलता है। सावन के महीने में पति का प्रेम मिलता है और सुहाग की भी रक्षा होती है।

इसे भी पढ़ें-कलाइयों पर खूब जचेंगी हरी रंग की चूड़ियों के ये नए सेट, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP