Tulsi Vivah ke totke

Tulsi Vivah 2025: आज है तुलसी विवाह, इन उपायों को अपनाएं और मनचाहा पति पाएं

तुलसी विवाह 2025 पर अपनाएं ये आसान और प्रभावी उपाय। जानिए पंडिता सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए वो सरल टोटके और पूजा विधियां, जिनसे दूर होंगी शादी में रुकावटें और मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी। तुलसी पूजा, मंत्र जाप और दान से पाएं विवाह में सफलता और सौभाग्य।
Editorial
Updated:- 2025-11-02, 08:58 IST

आज 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह का त्‍योहार मनाया जाएगा। इस दिन अच्‍छे पति की कामना करने वाली लड़कियां विशेष उपाय कर सकती हैं। दरअसल, हर लड़की अपने सपनों का जीवनसाथी पाना चाहती है, लेकिन कई बार इसके रास्ते में कई बाधाएं आ जाती हैं। कई प्रयासों के बावजूद मनचाहा वर नहीं मिल पाता है या शादी की प्रक्रिया में अड़चनें आती हैं। अगर आप भी अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं और आपकी कोशिशें अभी तक सफल नहीं हुई हैं, या शादी तय होने के बावजूद समस्याएं आ रही हैं, तो तुलसी विवाह के दिन पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी राह को सरल बना सकती हैं।

तुलसी का पूजन करें

आज के दिन आपको तुलसी जी का पूजन करना चाहिए। यदि आप खुद नहीं कर पा रही हैं, तो आपको किसी ऐसे आयोजन का हिस्‍सा बनना चाहिए, जहां तुलसी विवाह हो रहा हो। साथ ही आपको देवी तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपका विवाह मनचाहे लड़के से हो जाता है।

तुलसी मंत्र जाप करें

तुलसी विवाह के दिन आपको देवी तुलसी के समक्ष दीपक जलाकर उनके मंत्र 'ॐ तुलस्यै नमः। ॐ श्री विष्णवे नमः।' का 108 बार जाप करना चाहिए। यदि आपके विवाह में कोई अड़चन आ रही है, तो इस मंत्र के जाप से आपकी यह परेशानी हल हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें-  विवाह के दौरान दुल्हन की मांग में कितनी बार भरा जाता है सिंदूर, पंडित जी से जानें

Tulsi Vivah remedies for marriage

ग्रहदोष दूर करने के उपाय

कई बार विवाह में रुकावटें आती हैं और उनका कारण ग्रहदोष भी हो सकता है। इसे दूर करने के लिए आपको तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे में 11 घी के दीपक जरूर जलाने चाहिए। दरअसल, तुलसी माता को देवी लक्ष्‍मी का स्‍वरूप माना गया है और इस उपाय से देवी तुलसी प्रसन्‍न होती हैं और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

कनयाओं को दान देने से मिलेगा लाभ

यदि आपकी बेटी की शादी में बहुत ज्‍यादा रुकावटें आ रही हैं, तो आपको किसी गरीब कन्‍या को वस्‍त्र दान करने चाहिए। अगर आपके पास धन है, तो किसी गरीब की कन्‍या की शादी में दान करना चाहिए। इससे तुलसी माता प्रसन्‍न होती हैं और बेटी के विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करती हैं।

तुलसी को हरा वस्‍त्र अर्पित करें

अगर आपकी शादी उस व्‍यक्ति से नहीं हो पा रही है, जिससे आप करना चाहती हैं, तो आपको तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पेड़ पर हरा वस्‍त्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सही रास्‍ता नजर आता है और मनचाहे व्‍यक्ति से आपका विवाह भी हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- जल्दी करना चाहती हैं बच्चे का मुंडन य नए घर में प्रवेश तो जान लें 4 जुलाई क्यों है खास, अगले 4 महीने नहीं बन रहा फिर कोई शुभ मुहूर्त

तुलसी विवाह 2025 आपके लिए जीवन में नया मोड़ ला सकता है। यदि आप लंबे समय से अपने मनचाहे साथी की तलाश में हैं या आपके विवाह में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, तो इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ तुलसी विवाह के इन उपायों को जरूर अपनाएं। तुलसी माता और भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, सामंजस्य और खुशहाली का प्रवेश होगा। यह लेख यदि आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
तुलसी विवाह के दिन शादी में अड़चन दूर करने के उपाय क्या हैं?
 पंडित सौरभ त्रिपाठी के अनुसार तुलसी विवाह के दिन कुछ सरल उपाय जैसे तुलसी माता को सफेद फूल अर्पित करना, मंत्र जाप करना और घर के पूजा स्थान पर विशेष पूजा करना शादी में अड़चनें दूर करने में सहायक हो सकते हैं।
क्या तुलसी विवाह के दिन उपाय करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा?
आस्था और श्रद्धा के साथ किए गए उपाय सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इससे शादी में अड़चनें कम हो सकती हैं और जीवनसाथी मिलने के अवसर बढ़ सकते हैं।
किन समस्याओं के लिए तुलसी विवाह के दिन उपाय प्रभावी माने जाते हैं?
ये उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए प्रभावी माने जाते हैं जिनकी शादी में विलंब हो रहा है, शादी टूट रही है या शादी तय होने के बावजूद अड़चनें आ रही हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;