Sawan Somvar 2024 Daan: सावन सोमवार के दिन इन चीजों के दान से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही भगवान शिव को हरे रंग की चीजें अर्पित करें। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। 

Sawan Somvar  which things we should donate for good luck

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का सोमवार बेहद पावन माना जाता है। इस दिन भगवान भोलनाथ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। वहीं सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर भगवान शिव की आराधना करना उत्तम माना जाता है। बता दें, सावन के पांच के विशेष महत्व है। अब ऐसे में हर सावन के सोमवार के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषातार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन के दूसरे सोमवार के दिन करें हरे वस्त्र दान

PukrXdNL. AC UF, QL

सावन के दूसरे सोमवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने और दान करने की मान्यता है। इसलिए इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरे रंग के वस्त्र का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को सभी बाधाओं सेछुटकारा मिल सकता है। साथ ही कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति भी मजबूत हो सकती है।

सावन के दूसरे सोमवार के दिन करें अन्न दान

अन्न का दान पुण्यकारी माना गया है। इसलिए सावन के दूसरे सोमवार के दिन अन्न का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मां अन्नपूर्णा माता भी प्रसन्न होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - सावन माह से शुरू करने चाहिए ये व्रत, मिलेंगे अनगिनत लाभ

सावन के दूसरे सोमवार के दिन करें घी का दान

Ghee daan

सावन के दूसरे सोमवार के दिन घी का दान करना सौभाग्यशाली माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि हिंदू धर्म में घी को बहुत पवित्र माना जाता है। इसे देवताओं को अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घी का दान करने से देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। घी का दान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और दीर्घायु प्राप्त करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घी का दान करने से ग्रहों के दोष दूर होते हैं। विशेषकर शनि ग्रह के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Ka Dusra Somvar 2024 Date: सावन का दूसरा सोमवार कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सावन के दूसरे सोमवार के दिन करें मखाना का दान

सावन के दूसरे सोमवार के दिन मखाना का दान पुण्यकारी माना जाता है। मखाना को चंद्रमा से जोड़ा जाता है और चंद्रमा भगवान शिव का प्रिय ग्रह है। इसलिए, सावन में मखाना का दान करना चंद्रमा को प्रसन्न करना शुभ फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि मखाना दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP