गुस्सा हो सकता है छूमंतर, नहाने से पहले अगर करेंगी यह एक काम

गुस्से को तुरंत शांत करने के लिए आसान ज्योतिषीय उपाय जानें। अपने मन को शांत करें और पंडित जी द्वारा बताए गए चंद्रमा के उपाय जरूर जान लें। 
image

हमने कई बीमारियों के नाम सुने हैं, जिन्‍हें दवा से नियंत्रित किया जा सकता है या फिर सुधारा जा सकता है, मगर कुछ रोग ऐसे हैं, जो दवा से ठीक नहीं होते। इनमें से एक है गुस्‍सा करना। गुस्‍सा हर व्यक्ति के अंदर होता है, बस किसी में कम तीव्रता होती है, तो किसी में ज्‍यादा । मगर इसे रोग इसलिए कहा गया है, क्योंकि गुस्सा तनाव को बढ़ाता है और इससे दूसरी बीमारियां जन्‍म लेती हैं।

इतना ही नहीं, गुस्‍से में आप दूसरे व्‍यक्ति का कम और अपना अधकि नुकसान कर लेते हैं। ऐसे में इस रोग को दूर करने के लिए आपको क्‍या करना चाहिए, यह हमने पंडित एंव ज्योतिषाचार्य सौरभ त्रिपाठी से पूछा है । वह कहते हैं, "चंद्रमा का कमजोर होना गुस्‍सा आने का सबसे बड़ा कारण होता है। आपको गुस्‍सा आ रहा है, तो किसी पंडित से सबसे पहले आपको अपनी कुंडली दिखानी चाहिए। वैसे मंगल और शनि के कमजोर होने पर भी गुस्‍सा आता है, लेकिन सबसे ज्‍यादा गुस्‍सा और तनाव चंद्रमा के कमजोर होने पर होता है। इसलिए आपको चंद्रमा को मजबूत बनाकर रखना बहुत ही जरूरी है।"

पंडित जी हमें एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिसे करने में आपको केवल 2 मिनट ही लगेंगे और इसका प्रभाव बहुत ज्‍यादा नजर आएगा।

ज्योतिषीय उपाय

close-up-statue-person_662214-463594

नहाने से पहले आपको अपने हाथों में पानी लेना चाहिए और फिर भगवान शिव शंकर और उनकी जटाओं से बहती हुई गंगा का ध्‍यान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका चंद्रमा मजबूत होता है और उसकी शीतलता आपके स्‍वभाव में झलकती है। अगर आपको बहुत अध‍िक गुस्‍सा आता है, आपका मन अशांत रहता है और आर्थिक तंगी का आपको सामना करना पड़ रहा है, तो इन सभी समस्‍याओं से छुटकारा मिलेगा।

चंद्रमा कब होता है कमजोर?

पंडित जी कहते हैं, "चंद्रमा मन का कारक होता है। आपके मन को शांत करने का काम करता है। आपके स्‍वभाव को कोमल बनाता है और इससे क्रोध भी कम आता है।" मगर चंद्रमा कमजोर भी होता है और उसके क्‍या कारण होते हैं, इस बारे में पंडित जी बताते हैं-

  • अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच स्‍थान पर होता है, तब यह स्थिति आपके चंद्रमा को कमजोर बनाती है।
  • जब चंद्रमा पर राहु, केतु, शनि या मंगल जैसे पाप ग्रहों की दृष्टि या युति है, तब भी चंद्रमा कमजोर हो जाता है और अशुभ योग बन जाते हैं।
  • अमावस्या के दिन भी चंद्रमा बहुत ज्यादा कमजोर होता है। ऐसे में अगर आपका चंद्रमा पहले ही कमजोर है, तो अमावस्या के दिन उस व्‍यक्ति का स्‍वभाव चंद्रमा की दशा से बहुत ज्यादा प्रभावित होता है ।
  • कुंडली में चंद्रमा यदि छठे, आठवें, या बारहवें भाव में स्थित, तब भी उसे कमजोर ही माना जाता है। ऐसा हो सकता है कि आपको नकारात्मक विचार आएं या फिर आप हर बात में चिड़चिड़ा महसूस करें।
  • अश्लेषा, मघा, या ज्येष्ठा जैसे नक्षत्रों में चंद्रमा की उपस्थिति भी उसे कमजोर बनाती है। ऐसा होने से आपका मन अशांत हो जाता है।

कमजोर चंद्रमा के लक्षण:

  • यह जानना कि आपका चंद्रमा कमजोर है, बहुत ही आसान है क्योंकि आपको इसके लक्षण अपने जीवन में नजर आने लग जाएंगे। पंडित जी कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में हमें बताते हैं।
  • अगर आपका चंद्रमा कमजोर है तो आपको मानसिक तनाव और चिंता परेशान कर सकती है।
  • चंद्रमा के कमजोर होने के की वजह से आपका आत्मविश्वास भी हमेशा कम ही रहता है।
  • चंद्रमा के कमजोर होने के कारण मन में हमेशा नकारात्मक विचार आते हैं और बेवजह ही आपको क्रोध भी आता है। आप कभी किसी बात पर बेहिसाब खुश हो सकते हैं, तो कभी-कभी आपको छोटी सी बात पर बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा आ सकता है।
  • जीवन के बड़े-छोटे फैसले लेने में या किसी भी काम के लिए कोई निर्णय लेने में भी आपको कठिनाई हो सकती है। हो सकता है कि आप कोई गलत फैसला या निर्णय ले लें।
  • अगर आपका चंद्रमा कमजोर है, तो आपको तनाव की समस्या जरूर होगी और इससे आपको नींद नहीं आएगी।

चंद्रमा को मजबूत बनाने के उपाय

shubha-labh-written-red-accounting-note-book-bahi-khata-laxmi-pujan-diwali_466689-12654

  • सबसे पहला उपाय तो यही है कि आप भगवान शिव की पूजा करें। इससे आपको जीवन में बहुत से सकारात्‍मक बदलावा देखने को मिलेंगे।
  • वहीं सोमवार के दिन आपको रात के वक्‍त चंद्रमा को अर्घ देना चाहिए। ऐसा करने से भी आपको अपने जीवन में अच्‍छी चीजें देखने को मिलेंगी।
  • चंद्रमा कमजोर है तो आपको दूध, चावल, चीनी, और सफेद रंग के वस्त्र या किसी अन्‍य चीज का दान करना चाहिए। क्‍योंकि इससे चंद्रमा मजबूत होगा।
  • चंद्रमा कमजोर है, तो आप हर दिन सुबह 108 बार "ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का जाप कर सकती हैं। इससे आपका मन शांत रहेगा और आपको गुस्‍सा भी कम आएगा।
  • बहुत अधिक गुस्‍सा आता है और चंद्रमा भी कमजोर है, तो आपको गले में चांदी की चेन या फिर बाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली में मोती जड़ी चांदी की अंगूठी पहननी चाहिए।
  • तो अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो आपको भी पंडित जी द्वारा ऊपर बताए गए नुस्‍खों को एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP