कृष्ण छठी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के छठे दिन मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप के प्रति भक्ति और प्रेम को दर्शाता है। इस दिन नन्हे कान्हा को नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और काजल भी लगाया जाता है ताकि लाला को किसी की नजर न लगे। साथ ही, कृष्ण छठी पर कान्हा को कढ़ी-चावल का विशेष भोग भी लगाया जाता है। यह पर्व इस साल 21 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कृष्ण छठी के दिन कैसे करें नन्हे कान्हा की पूजा और क्या है पूजन सामग्री।
कृष्ण छठी की पूजा सामग्री का महत्व यह है कि हर वस्तु भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के प्रति प्रेम और भक्ति को दर्शाती है। कढ़ी-चावल का भोग उनके बचपन के सादे भोजन का प्रतीक है, जबकि काजल उन्हें बुरी नजर से बचाने और उनके श्रृंगार को पूर्ण करने के लिए लगाया जाता है, ठीक जैसे किसी नवजात शिशु को लगाया जाता है।
कृष्ण छठी की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। यह पूजा विशेष रूप से बच्चों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता के लिए की जाती है।
यह भी पढ़ें: कृष्ण जी की छठी पर लड्डू गोपाल को क्यों लगाया जाता है कढ़ी-चावल का भोग? क्या हैं पौराणिक कारण
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।