january vinayak chaturthi 2025 date lord ganesha puja muhurat and significance

Vinayak Chaturthi 2025: साल 2025 में पहली विनायक चतुर्थी कब है, जानें भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में साल 2025 की पहली विनायक चतुर्थी कब है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 16:16 IST

सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी को सुख-समृद्धि और सौभाग्यशाली माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेष की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जिससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में साल 2025 में पहली विनायक चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त कब है और भगवान गणेश की पूजा का महत्व क्या है? इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

साल 2025 में पहली विनायक चतुर्थी का व्रत कब है?

lord ganesha

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 03 जनवरी को रात 01 बजकर 08 मिनट पर होगा और इसका समापन 03 जनवरी को रात 11 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से विनायक चतुर्थी का व्रत 03 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन आप व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से कर सकते हैं।

विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जान लें। आपको बता दें, भगवान गणेश की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त, विजय मुहूर्त, गोधूलि मुहूर्त और निशिता मुहूर्त है। इस दौरान आप विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक है।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक है।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का महत्व

ganesha

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता यानी रुकावटों को दूर करने वाला देवता माना जाता है। जो लोग इस दिन विशेष रूप से उनकी पूजा करते हैं, उनके जीवन की परेशानियां और विघ्न दूर हो जाते हैं। गणेश जी की पूजा से मानसिक शांति और संकटों से मुक्ति मिलती है। गणेश जी को विद्या और बुद्धि के देवता भी माना जाता है। उनकी पूजा से विद्यार्थियों और शिक्षार्थियों को मानसिक क्षमता, समझ और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होती है। यही कारण है कि विशेष रूप से परीक्षा के समय इस दिन उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। गणेश जी को धन, वैभव और ऐश्वर्य का देवता माना जाता है। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से घर में समृद्धि, सुख और वैभव आता है।

इसे जरूर पढ़ें -  इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;