image

सिंह राशि वाले होंगे कॉन्फिडेंट तो कुंभ को नए प्रोजेक्ट मिलने से होगी एक्साइटमेंट, आप भी जानें आज का दिन आपके लिए कितना खास रहेगा!

आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आया है। सिंह राशि आज आत्मविश्वास से भरी रहेगी, तो कुंभ राशि वालों के लिए नए प्रोजेक्ट्स और अवसर उत्साह का कारण बनेंगे। अन्य राशियों को भी आज नई सूचनाएं, भावनात्मक संतुलन या छोटे-बड़े बदलाव मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-09, 06:05 IST

आज का दिन कई राशियों के लिए बड़ा खास रहने वाला है। चाहे आप ऑफिस जा रहे हों, कोई नया काम शुरू करने वाले हों या रिश्तों में कोई अहम फैसला लेने की सोच रहे हों, आपके सितारों की ऊर्जा आज आपके मूड और मूवमेंट को खास प्रभावित कर सकती है।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा, तो कुछ को नए मौकों और बदलावों की ओर धकेलेगा। किसी को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है, तो किसी को खुद पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत होगी। वहीं कुछ के लिए आज का दिन थोड़ी सतर्कता की मांग भी कर सकता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कितना शुभ, व्यस्त या सरप्राइज से भरा हो सकता है, तो पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा की गई भविष्‍यवाणियां पढ़ें

आज का राशिफल- मेष राशि

aries daily horoscope 9th july

आज का दिन आपके लिए संवेदनशीलता से भरा हो सकता है। किसी की बात दिल पर ना लें और कोशिश करें कि हर बात को शांत मन से समझें। बातचीत में स्पष्टता रखें, वरना गलतफहमियां हो सकती हैं। छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है, खासकर काम से जुड़े मामलों में। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें


शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 21 बार जप करें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

आज का राशिफल- वृषभ राशि

अगर कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके वापस मिलने की संभावना है। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन दिल को संतोष मिलेगा। भावनाओं को काबू में रखें, वरना छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 6
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद चावल चढ़ाएं और "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र पढ़ें। धन-संबंधी मामलों में फायदा होगा।

आज का राशिफल- मिथुन राशि

आज आपका मन बौद्धिक गतिविधियों में लगेगा, जैसे पढ़ना, लिखना, बोलना या विचार करना। नई योजनाएं बनाने का अच्छा समय है। अगर आप लेखन, शिक्षण या संवाद से जुड़े कार्यों में हैं, तो सफलता मिलने के संकेत हैं। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और "ॐ नमः भगवते वासुदेवाय" मंत्र 11 बार पढ़ें। इससे मन को शांति मिलेगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।

आज का राशिफल- कर्क राशि

cancer daily horoscope 9th july

मन थोड़ा बेचैन या चंचल रह सकता है। पुराने किसी मुद्दे को लेकर ज्यादा न सोचें, उससे सिर्फ मानसिक तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह और भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें और "ॐ सोमाय नमः" मंत्र 11 बार जपें। इससे मन शांत रहेगा।

आज का राशिफल- सिंह राशि

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कोई नया पेशेवर प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद होगा। सार्वजनिक मंच पर बोलने या लोगों से संवाद करने में सफलता मिलेगी। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को गुड़ मिला जल अर्पित करें और "ॐ आदित्याय नमः" मंत्र का जाप करें। इससे सम्मान और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे।

आज का राशिफल- कन्या राशि

आज जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। काम और निजी जीवन के बीच तालमेल रखें। छोटे-छोटे कामों को टालना आज परेशानी बन सकता है। रिश्तों में विनम्रता और संयम जरूरी रहेगा। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 7
उपाय: गाय को गुड़ मिली रोटी खिलाएं और "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र जपें। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

आज का राशिफल- तुला राशि

libra daily horoscope 9th july

प्यार और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। अगर आप कला, फैशन या सौंदर्य से जुड़े किसी क्षेत्र में हैं, तो आपकी रचनात्मकता की सराहना हो सकती है। कोई मनचाही चीज खरीदने का मन बनेगा। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें


शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: मां दुर्गा को गुलाब और इत्र अर्पित करें और "ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः" मंत्र पढ़ें। इससे आकर्षण और ऊर्जा में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल- वृश्चिक राशि

घर से जुड़ा कोई अहम फैसला आज आप कर सकते हैं। इसमें आपको स्पष्टता मिलेगी। भावनाओं को मजबूती में बदलने का दिन है। खुद को भीतर से मजबूत बनाएं। कोई काम जल्दबाजी में न करें वरना नुकसान हो सकता है। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: गाढ़ा लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र पढ़ें। साहस और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगे।

आज का राशिफल- धनु राशि

आज आपके दिमाग में नए विचार आएंगे, जो आपको प्रेरणा और उत्साह देंगे। कोई मोटिवेशनल किताब या वीडियो देखने से मन अच्छा होगा। भविष्य के लिए लंबी योजना बनाना अच्छा रहेगा। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: पीले फूल चढ़ाएं और "ॐ बृहस्पतये नमः" मंत्र 108 बार पढ़ें। इससे ज्ञान और निर्णय क्षमता बढ़ेगी।

आज का राशिफल- मकर राशि

capricorn daily horoscope 9th july

आज लिए गए फैसले आपके भविष्य की नींव बन सकते हैं। अगर किसी अनुभवी व्यक्ति से आर्थिक सलाह मिले, तो उस पर विचार करें। वरिष्ठ लोगों से आपको आदर और समर्थन मिल सकता है। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र 11 बार पढ़ें। कार्यों में स्थिरता आएगी।

आज का राशिफल- कुंभ राशि

कोई नया काम, प्रोजेक्ट या सहयोग का प्रस्ताव आज उत्साह ला सकता है। लोगों से जुड़ने और नेटवर्क बढ़ाने का अच्छा मौका है। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और "ॐ वं वरेण्याय नमः" मंत्र पढ़ें। इससे शुभ अवसर बनेंगे और विचार सकारात्मक रहेंगे।

आज का राशिफल- मीन राशि

आज आपकी आध्यात्मिक सोच और शक्ति बढ़ सकती है। ध्यान, प्रार्थना और अकेले समय बिताना मन को स्पष्टता देगा। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और उसके हिसाब से आगे बढ़ें। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर जल और इत्र चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र 108 बार जपें। इससे मानसिक शांति और अंतर्ज्ञान प्रबल होगा।

अगर आपके मन में कोई सवाल या दुविधा हो, तो उसे हम तक जरूर पहुंचाएं। हमें उम्मीद है कि अपनी भविष्यवाणी जानकर आप आगे निर्णय लेने में सफल होंगे। इस लेख को लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;