aaj ka panchang 26 june 2025 asadh gupt navratri brahma muhurat to nishita muhurat time remedies and mantras in detail

Aaj Ka Panchang 26 June 2025: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की पूजा से लेकर निशिता मुहूर्त तक सभी उपायों, शुभ कार्य और मंत्रों के बारे में जानने के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 26 जून गुरुवार के दिन किस मुहूर्त में किन उपायों को करने से भगवान श्रीहरि की कृवा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कुंडली में स्थित ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-26, 06:31 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज आद्रा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ध्रुव योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज से ही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का भी आरंभ हो रहा है। इस दौरान दस महाविद्याओं की पूजा तंत्र सिद्धि से करने का विधान है। अब ऐसे में आज 26 जून गुरुवार को किस मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 26 जून 2025

images (8)

तिथि नक्षत्र दिन/वार  योग करण
शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आद्रा नक्षत्र गुरुवार ध्रुव योग बल और बालव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 26 जून 2025

सूर्योदय  सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 06 बजकर 15 मिनट से लेकर 
चंद्रास्त सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 जून 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक
अमृत काल सुबह 05 बजकर 05 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 35 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक

 

आज का अशुभ मुहूर्त 26 जून 2025

राहु काल दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 09 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक
यमगंड सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक
दिशाशूल दक्षिण दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 26 जून 2025

thursday-puja-manacaha-javanasatha-pana-ka-le-garavara-ka-kara-ma-tharaga-ka-isa-nprpa-ka-paja-jana-paja_1661418206

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का भी विधान है। साथ ही आज से ही आषाढ़ गुप्त नवरात्रि भी आरंभ हो चुका है। इस दौरान मां दुर्गा के दस महाविद्याओं की साधना की जाती है।

आज गुरुवार के उपाय 26 जून 2025

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। सुबह स्नान के बाद केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और हल्दी, चने की दाल, गुड़, और पीले फूल अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करना बेहद फलदायी होता है। आप बेसन के लड्डू, चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र या सोना दान कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु और बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
अगर संभव हो तो गुरुवार का व्रत रखें। इस दिन केवल एक बार भोजन करें और उसमें नमक का सेवन न करें। व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और गुरु ग्रह मजबूत होता है।
गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें और उन्हें पीली मिठाई या फल का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
गुरुवार के दिन स्नान के बाद केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। अगर आप पूरे पीले कपड़े नहीं पहन सकते, तो कम से कम कोई पीला रुमाल या एक्सेसरी साथ रखें।
गुरुवार के दिन सत्यनारायण कथा का पाठ करवाना या स्वयं करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आज गुरुवार के खास मंत्र 26 जून 2025

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
ॐ बृं बृहस्पतये नमः
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
देवानां च ऋषीणां च गुरुं काञ्चनसन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्
ॐ श्रीं श्रीये नमः

26 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व

images (9)

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का दिन भी है। इसलिए आप इस दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप भी विधिवत रूप से कर सकते हैं। आज से आद्रा नक्षत्र भी है। इस दौरान मां अन्नपूर्णा की पूजा करने का भी विधान है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;