हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी 11 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी और उसके बाद फिर नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ सौभाग्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। आज गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा अगर विधिवत किया जाए तो व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कुंडली में ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज 19 जून गुरुवार को किस मुहूर्त में पूजा-पाठ और श्रीहरि की आराधना करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज का पंचांग 19 जून 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि | उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र | गुरुवार | सौभाग्य योग | कौलव और तैतिल |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 19 जून 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 10 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 12 बजकर 26 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 12 बजकर 56 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 19 जून 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 57 मिनट तक |
अमृत काल | शाम 06 बजकर 41 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 42 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 19 जून 2025
राहु काल | दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 09 बजकर 07 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 05 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 26 मिनट तक |
दिशाशूल | दक्षिण दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 10 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 19 जून 2025
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें। साथ ही इस दिन पीले रंग की चीजों का दान-पुण्य करने का भी विधान है। साथ ही इस दौरान अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो भगवान विष्णु की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
आज गुरुवार के उपाय 19 जून 2025
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसमें जल चढ़ाएं और हल्दी, चना दाल और गुड़ अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को प्रिय है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
गुरुवार को भगवान विष्णु की आराधना करें। उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः या ऊं बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
गुरुवार के दिन पीली चीजों जैसे चना दाल, बेसन, गुड़, हल्दी, पीले वस्त्र या पीले फल का दान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।ॉ
इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि केले के पेड़ की पूजा की जाती है।
गुरुवार के दिन अगर आप बाल कटवा रहे हैं तो भूलकर भी न कटवाएं। साथ ही इस दिन नाखून भी नहीं कटवाने चाहिए।
गुरुवार के दिन किसी भी भूलकर भी सरसो तेल का दान न करें। इससे दोष लग सकता है।
आज गुरुवार के खास मंत्र 19 जून 2025
आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस दिन विष्णु जी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
ऊ नमो भगवते वासुदेवाय
नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये
19 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही आज गुरुवार का दिन है। इस दिन विष्णु जी की पूजा से व्यक्ति की कुंडली में स्थित गुरुग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर हो सकती है। इसके अलावा अगर किसी जातक के वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है तो इस दिन पीले रंग की चीजों का दान करने से लाभ हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों