हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की सप्तमी तिथि है। साथ ही आज गुरुवार का दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस दिन अतिगण्ड योग बन रहा है और रेवती नक्षत्र है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो गुरुवार के दिन पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मीन राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में गुरुवार के किस मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज का पंचांग 17 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि | रेवती नक्षत्र | गुरुवार | अतिगण्ड योग | बव औल बालव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 17 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 17 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक |
अमृत काल | दोपहर 11 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 17 जुलाई 2025
राहु काल | दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 52 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 09 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 05 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक |
दिशाशूल | पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक। |
आज पर्व और त्योहार 17 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन आप भगवान विष्णु को भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
आज गुरुवार के उपाय 17 जुलाई 2025
- गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। सुबह स्नान के बाद केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और हल्दी, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप करें या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। माना जाता है कि ऐसा करने से विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को प्रिय है। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपके जीवन में सकारात्मकता आती है।
- यदि संभव हो, तो गुरुवार का व्रत रखें। इस दिन एक समय भोजन करें और उसमें बेसन या चने की दाल से बनी चीजें शामिल करें। व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- गुरुवार के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करना बहुत ही फलदायी होता है। यह कथा सुनने या सुनाने से घर में सुख-शांति आती है और सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र और पीली मिठाई अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
आज गुरुवार के खास मंत्र 17 जुलाई 2025
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:
- ॐ बृं बृहस्पतये नमः
- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः
- ॐ क्लीं बृहस्पतये नमः
- ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्:
17 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
पंचांग के हिसाब से आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और जातकों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। गुरुवार के दिन विशेष रूप से आप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करें और मंत्रों का जाप करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों