
Gemini Horoscope Today, 18 January 2026: 18 जनवरी 2026, रविवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। आज माघ मास की मौनी अमावस्या है।आज आपके जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे , स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और कोई पुरमी बात आज सामने आ सकती है । आज आपका सिक्स्थ सेंस बहुत एक्टिव रहेगा। आज अपनी वाणी पर सैयमरखना होगा ,आज किसी भी तरह के रिस्क वाले काम करने से बचना चाहिए , प्रेम जीवन में उतर चढाव आ सकता है।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए सामान्य से थोड़ा अच्छा है । 8वें भाव में शुक्र और मंगल की युति दांपत्य जीवन में पैशन तो लाएगी, लेकिन अमावस्या का चंद्रमा मन में बिना किसी कारन के शक या वहम पैदा कर सकता है। आज ससुराल पक्ष के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए शांत रहना ही सही है। लव लाइफ में अगर कोई सीक्रेट है, तो आज उसे छुपाकर ही रखें, नहीं तो कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें आज किसी भी तरह की बहस न करें।
करियर के मामलों में मिथुन राशि की महिलाओं को आज ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहना होगा। 8वें भाव में ग्रहों युति के प्रभाव से आपके पीठ पीछे बातें हो सकती हैं। अगर आप रिसर्च, डेटा एनालिसिस, ज्योतिष या किसी इंटेलिजेंस में काम करती हैं, तो आज का दिन आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। उच्च का मंगल आपको समस्याओं की जड़ तक पहुंचने में मदद करेगा। सामान्य नौकरी कर रही महिलाओं को आज अपने काम में ट्रांसपेरेंसी रखनी चाहिए। रविवार होने के बावजूद आज दिमाग काम की उलझनों में फंसा रह सकता है।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए अनसर्टेनिटी वाला है। 8वां भाव अचानक लाभ और अचानक हानि दोनों का होता है। आज वसीयत, इन्शुरन्स या ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। आज किसी भी तरह का बहुत बड़ा रिस्क न लेवें आज के के दिन इन्वेस्टमेंट करने से बचें क्योंकि निर्णय गलत हो सकता है। आज आपका पैसा किसी मेडिकल इमरजेंसी या वाहन की मरम्मत पर अचानक खर्च हो सकता है। उधार लेने-देने के लिए आज का दिन बिल्कुल शुभ नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना
सेहत के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को आज थोड़ा सावधान रहना चाहिए। 8वें भाव में मंगल और सूर्य की युति पाइल्स, स्किन इन्फेक्शन , या पेट के निचले हिस्से में कष्ट दे सकती है। अमावस्या का प्रभाव से। एंग्जायटी और नेगेटिविटी बढ़ा सकता है। आज वाहन चलाते समय, आग के पास काम करते समय या सीढ़ियां चढ़ते समय बहुत सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।