aaj ka choghadiya 2 january 2026

Aaj Ka Choghadiya 2 January 2026: नए साल के दूसरे दिन शुक्रवार का संगम, आज इस विशेष चौघड़िया मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन

आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस लिए भी हो जाता है। क्युकी शुक्रवार का संबंध माता लक्ष्मी से है और शुक्रवार का दिन सौंदर्य, सुख-सुविधा और भौतिक समृद्धि से जुड़ा माना जाता है जबकि चतुर्दशी तिथि को शास्त्रों में तप, संयम और अंतर्मुखी साधना की तिथि कहा गया है। 
Editorial
Updated:- 2026-01-02, 07:31 IST

02 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन है और तिथि चतुर्दशी है। शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो सुख, वैभव, सौंदर्य, धन और पारिवारिक संतुलन का कारक माना जाता है। वहीं चतुर्दशी तिथि निर्णय, समापन, साधना और मानसिक स्थिरता से जुड़ी होती है। ऐसे दिन में यदि कार्य सही चौघड़िया में किया जाए, तो परिणाम काफी ज्यादा प्रभावशाली हो जाते हैं। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस लिए भी हो जाता है। क्युकी शुक्रवार का संबंध माता लक्ष्मी से है और शुक्रवार का दिन सौंदर्य, सुख-सुविधा और भौतिक समृद्धि से जुड़ा माना जाता है जबकि चतुर्दशी तिथि को शास्त्रों में तप, संयम और अंतर्मुखी साधना की तिथि कहा गया है। ऐसे में आज का चौघड़िया यह तय करता है कि कौन-सा कार्य कब करना लाभकारी रहेगा और किस समय में सावधानी बरतनी चाहिए। आज का दिन समय की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसीलिए जानेंगे आज पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से जानेंते शुभ चौघड़िया मुहूर्त।

आज शुक्रवार होने के कारण आज का दिन धन, व्यापार, लेन-देन, सौंदर्य, वाहन, वस्त्र और पारिवारिक विषयों पर जब शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा। चतुर्दशी तिथि होने से आज लिया गया निर्णय लंबे समय तक असर दिखाता है। यह दिन पुराने कामों को पूरा करने, अधूरे मामलों को निपटाने और मानसिक रूप से स्पष्टता पाने के लिए शुभ माना जाता है। चौघड़िया केवल शुभ-अशुभ समय बताने का साधन नहीं है बल्कि यह दिनभर के कार्यों को व्यवस्थित करने की एक व्यवहारिक ज्योतिषीय प्रणाली है। सही समय पर किया गया छोटा कार्य भी सफलता की दिशा बदल सकता है जबकि गलत समय में उठाया गया बड़ा कदम भी अटक सकता है।

आज का चौघड़िया मुहूर्त 2 जनवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

मुहूर्त का नाम समय
 चल  06:51 बजे से 08:12 बजे तक
  लाभ  08:12 बजे से 09:32 बजे तक
    अमृत    09:32 बजे से 10:53 बजे तक
    काल   10:53 बजे से 12:14 बजे तक
   शुभ    12:14 बजे से  01:35 बजे तक
  रोग   01:3 बजे से 02:55 बजे तक
    उद्वेग   02:55 बजे से 04:16 बजे तक
  चल  04:16 बजे से 05:36 बजे तक

आज दिन का शुभारम्भ चल चौघड़िया से हो रहा है जो सामान्य कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस समय दैनिक दिनचर्या, यात्रा की तैयारी, ऑफिस के सामान्य काम और घर से जुड़े कार्य किए जा सकते हैं। किसी बड़े निर्णय के लिए यह समय श्रेष्ठ नहीं है, लेकिन रुके हुए छोटे काम आगे बढ़ाने के लिए ठीक रहता है।

आज के दिन का पहला शुभ चौघड़िया है लाभ का यह समय धन, व्यापार और लाभ से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। इन्वेस्टमेंट बिजनेस मीटिंग और नई डील आदि की शुरुआत इस समय करना लाभदायक होता है।

अमृत चौघड़िया आज के दिन का सबसे उत्तम चौघड़िया है ये पूजा-पाठ , नया कार्य आरंभ, महत्वपूर्ण निर्णय और आध्यात्मिक साधना के लिए यह समय श्रेष्ठ माना जाता है। इस समय किया गया कार्य दीर्घकालीन सफलता देता है।

आज के दिन का पहला अशुभ समय है काल चौघड़िया काल चौघड़िया में नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। इस समय गलतफहमी, विलंब और मानसिक तनाव की संभावना रहती है। इस समय केवल नियमित या पहले से चल रहे कार्य ही करें।

आज के दिन दोपहर के समय का शुभ चौघड़िया है यह सामाजिक कार्य, पारिवारिक चर्चा, नौकरी से जुड़े निर्णय और शिक्षा संबंधी विषयों के लिए अच्छा माना जाता है। इस समय की गयी इन सब विषयों पर बातें भविष्य में अच्छे फल प्रदान करते है।

रोग यह एक ऐसा चौघड़िया जिसमे इस समय व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ सकती है। किसी भी तरह से नए काम, विवाद या किसी भी तरह के रिस्क वाले डिसीजन से इस समय बचें।

उद्वेग दिन का एक ऐसा चौघड़िया है जो व्यक्ति के मन में असमंजस की स्तिथि पैदा करता है। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। यदि इस समय कोई भी कार्य करना ही पड़े तो पूरी सावधानी रखें।

चल चौघड़िया दिन का अंतिम चौघड़िया है जिसमे यह समय फिर से सामान्य कार्यों के लिए ठीक है। इस समय में यात्रा या किसी से मेल-मिलाप और हल्के कार्य किए जा सकते हैं।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 2 जनवरी 2026 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम समय
     रोग  05:36 बजे से 07:16 बजे तक
    काल 07:16 बजे से 08:54 बजे तक
     लाभ   08:54 बजे से 10:36 बजे तक
    उद्वेग   10:36 बजे से 12:13 बजे तक
   शुभ    12:13 बजे से 01:53 बजे तक
  अमृत  01:53 बजे से 03:33 बजे तक
  चल  03:33 बजे से 05:12 बजे तक
  रोग  05:12 बजे से 06:52 बजे तक

रोग चौघड़िया यह एक अशुभ के समय यह चौघड़िया में शाम के समय सावधानी रखनी चाहिए । इस समय विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर और वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए । इस समय नए कार्य या निवेश से बचें।

काल चौघड़िया यह रात्रि काल का अशुभ समय है इस समय में विश्राम, आत्ममंथन या साधारण घरेलू कार्यों के लिए ठीक है। किसी भी प्रकार से इस समय पर रिस्क या महत्वपूर्ण निर्णय उचित नहीं है।

लाभ चौघड़िया रात्रि के समय का यह शुभ चौघड़िया है रात्रि का यह लाभ का समय आर्थिक चर्चा, किसी कार्य की नई योजना बनाने के लिए अच्छा है। व्यापारिक रणनीति, लेखन या अध्ययन में यह समय विशेष रूप से लाभ देता है।

उद्वेग चौघड़िया यह समय भ्रम की स्तिथि बनाता है इस समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मोबाइल, सोशल मीडिया या बहस से दूरी बनाएं रखना नहीं सही रहेगा।

शुभ चौघड़िया आधी रात के बाद का यह शुभ समय साधना, मंत्र जप, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त है। इस समय विशेष अनुष्ठान करना चाहिए। चतुर्दशी तिथि में यह समय विशेष प्रभावी माना जाता है।

अमृत चौघड़िया यह अत्यंत शुभ समय मन जाता है रात्रि का अमृत चौघड़िया अत्यंत दुर्लभ और फलदायी होता है। गुप्त साधना, विशेष प्रार्थना या महत्वपूर्ण अनुष्ठानो के संकल्प के लिए यह सर्वोत्तम समय है।

चल चौघड़िया यह समय योजनाओं को गति देने, अगले दिन की तैयारी या लेखन जैसे कार्यों के लिए ठीक है। किसी भी तरह का निर्णय सुबह तक टालना बेहतर रहता है।

रोग चौघड़िया यह आज का अंतिम रोग चौघड़िया है यह विश्राम के लिए है। अनावश्यक जागरण और तनाव से बचें। शरीर और मन को आराम देना ही उचित रहेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;