
हर कोई चाहता है कि जीवन में किसी तरह की समस्या न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि जीवन में आर्थिक समस्याएं होने से दिक्कतें बढ़ती हैं। साथ ही जीवन में परेशानी का कारक पैसा बन जात है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के व्रत को रख सकती हैं। इससे आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो जाएगी। इसके लिए आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें, ताकि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सके और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो।

चर यह मुहूर्त सामान्य होता है। शुक्रवार को 'चर' का होना यात्रा, वाहन खरीदने या बेचने और किसी भी गतिशील कार्य को शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है। यह स्थिरता के बजाय गति और परिवर्तन को दर्शाता है। लाभ यह समय व्यापार, शिक्षा और किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्तम शुभ है।
'लाभ' में किए गए कार्य में धन और सफलता की प्राप्ति होती है। अमृत सभी प्रकार के शुभ कार्यों, विशेषकर पूजा-पाठ, खरीदारी, और महत्वपूर्ण समझौतों के लिए यह सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त है। इस समय में किया गया कार्य दीर्घकालिक फल देता है। काल यह समय अशुभ होता है। इसमें कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। इस अवधि में कार्य करने से बाधाएं या हानि हो सकती है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| चर | 07:03 बजे से 08:23 |
| लाभ | 08:23 बजे से 09:43 |
| अमृत | 09:43 बजे से 11:03 |
| काल | 11:03 बजे से 12:23 |

रोग रात की शुरुआत 'रोग' चौघड़िए से हो रही है, जो अशुभ है। काल यह समय भी अशुभ होता है। इसमें नया कार्य या यात्रा शुरू करने से बचें। लाभ रात में धन से जुड़े कार्यों, निवेश या व्यापार की योजना बनाने के लिए यह समय शुभ है। उद्वेग यह मुहूर्त अशुभ है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| रोग | 05:37 बजे से 07:17 |
| काल | 07:17 बजे से 08:57 |
| लाभ | 08:57 बजे से 10:37 |
| उद्वेग | 10:37 बजे से 12:17 |

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।