saptahik mesh rashifal 2026

Saptahik Rashifal Mesh 26 January- 01 February 2026: आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता लेकिन वाणी पर रखें संयम, मेष राशि वाली महिलाएं जानें कैसा होगा सप्ताह

मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में पहल करने और भावनाओं को व्यक्त करने का है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आप बहुत भावुक और रोमैंटिक मूड में रहेंगी। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जाने इस सप्ताह मेष राशि का संपूर्ण राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 15:45 IST

Aries Weekly Horoscope इस सप्ताह चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को आपकी अपनी राशि यानी मेष  से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि  धन भाव  में गोचर करेगा और 30 जनवरी के बाद यह मिथुन राशि पराक्रम भाव  में प्रवेश करेगा। सूर्य और उच्च के मंगल मकर राशि में होकर आपके करियर भाव को अत्यधिक बलशाली बना रहे हैं। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। शनि मीन राशि  में विराजमान हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का लग्न में होना मेष राशि की महिलाओं के व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास लाएगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जाने इस सप्ताह मेष राशि का संपूर्ण राशिफल।

मेष साप्ताहिक लव राशिफल (Weekly Love Horoscope)

saptahik mesh rashifal

मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में पहल करने और भावनाओं को व्यक्त करने का है। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आप बहुत भावुक और रोमैंटिक मूड में रहेंगी। विवाहित महिलाओं का आकर्षण अपने पति के प्रति बढ़ेगा।  28 जनवरी के बाद जब चंद्रमा वृषभ राशि में जाएगा, तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार या पैसों को लेकर पार्टनर के साथ  बहस हो सकती है। सप्ताह के अंत में मिथुन का चंद्रमा आपके कम्युनिकेशन को सुधारेगा। पार्टनर के साथ किसी शार्ट ट्रिप  या आउटिंग का प्लान बन सकता है जो रिश्ते में ताजगी लाएगा।

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल या गुलाबी वस्त्र अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें- Mesh Love Rashifal 2026: अविवाहित और विवाहित मेष राशि वालों के लिए प्रेम और विवाह राशिफल, यहां विस्‍तार से पढ़ें

मेष राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह मेष राशि की महिलाओं के लिए लीडरशिप और एक्शन का है। दशम भाव में सूर्य और मंगल की युति आपको वर्कप्लेस में एक अलग ही पहचान  बनाएगी। 26 और 27 जनवरी को आपके अंदर गजब की ऊर्जा रहेगी, आप पेंडिंग कार्यों को चुटकियों में निपटा लेंगी। जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस या फॅमिली  बिज़नेस  से जुड़ी हैं, उनके लिए सप्ताह का मध्य  बहुत शुभ है। 30 जनवरी के बाद जब चंद्रमा तीसरे भाव में जाएगा, तो मार्केटिंग, सेल्स और मीडिया से जुड़ी महिलाओं को नेटवर्किंग से बड़ा लाभ मिलेगा। कलीग्स का सहयोग सप्ताह के अंत में प्राप्त होगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं।

मेष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में  मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सेविंग्स  और इन्वेस्टमेंट के लिए महत्वपूर्ण है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने व्यक्तित्व और ग्रूमिंग पर खर्च कर सकती हैं। 28 जनवरी से चंद्रमा धन भाव   में गोचर करेगा, जिससे आपका  रुका हुआ पैसा मिलने या परिवार से आर्थिक मदद मिलने के प्रबल योग हैं। यह समय  सेविंग्स में पैसा लगाने के लिए उत्तम है। शनि बारहवें  भाव में हैं, इसलिए विदेशी सामानों या ऑनलाइन शॉपिंग पर आवेग में आकर खर्च न करें। सप्ताह के अंत में भाई-बहनों के ऊपर कुछ धन खर्च हो सकता है।

उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं।

मेष राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

mesh rashifal 26 january to 01 february 2026

स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मेष राशि की महिलाओं को सिर और गले का ध्यान रखने की सलाह देता है। सप्ताह की शुरुआत में काम के अधिक बोझ या तनाव के कारण सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। 28 जनवरी के बाद जब चंद्रमा वृषभ राशि में होगा, तो ठंडी चीजों से परहेज करें, गले में खराश या टॉन्सिल की समस्या हो सकती है। शनि के 12वें भाव में होने से नींद की अनियमितता बनी रह सकती है, इसलिए समय पर सोने की आदत डालें। सुबह की सैर आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ऊं घृणि सूर्याय नमः का जाप करें।

इसे भी पढ़ें-  Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;