Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:52 AM IST
image

Saptahik Rashifal Mesh 2-8 February 2026: बन रहा है 'करियर राजयोग', लेकिन केतु की चाल बढ़ाएगी प्यार में उलझन, जानें कैसा रहेगा मेष राशि का ये हफ्ता

करियर का वरदान: आपके करियर भाव में सूर्य और उच्च के मंगल की युति है, जो कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत शुभ है। साहस में वृद्धि: तीसरे भाव में गुरु आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे, जबकि ग्यारहवें भाव का राहु अचानक धन लाभ के योग बनाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 14:18 IST

Aries Weekly Horoscope मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह भावनाओं और महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत 02 फरवरी को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहाँ वह केतु के साथ युति बनाएंगे। इसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके करियर भाव में सूर्य और उच्च के मंगल का शक्तिशाली योग बना हुआ है, जो वर्किंग वुमन के लिए वरदान समान है। राहु ग्यारहवें भाव में हैं और शनि बारहवें भाव में। गुरु तीसरे भाव में रहकर आपके साहस को बढ़ा रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

मेष साप्ताहिक लव राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मेष राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। पंचम भाव में चंद्रमा और केतु का एक साथ होना ग्रहण दोष बना रहा है। इस दौरान आप भावनात्मक रूप से खालीपन या अकेलापन महसूस कर सकती हैं। विवाहित महिलाओं को अपनी संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई को लेकर गहरी चिंता सता सकती है। पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन गैप की स्थिति बन सकती है, इसलिए मन की बात दबाने के बजाय खुलकर कहें। 04 फरवरी के बाद स्थितियां सामान्य होने लगेंगी। सप्ताह का अंत में आपके दांपत्य जीवन के लिए रोमांटिक कमबैक का समय है। जब चंद्रमा आपके सप्तम भाव में आएगा, तो पति का पूरा सहयोग मिलेगा। जो महिलाएं सिंगल हैं और विवाह योग्य हैं, उनके लिए इस हफ्ते के अंत में कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

उपाय: सोमवार की शाम को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। 

numerology-concept-composition

मेष राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह मेष राशि की महिलाओं के लिए एम्पावरमेंट का है। दशम भाव में आपकी राशि के स्वामी मंगल का उच्च होना आपको कार्यक्षेत्र में एक निडर और प्रभावशाली लीडर बनाएगा। ऑफिस में आपकी वाहवही होगी लोग आपकी भी आपकी वर्क स्टाइल की प्रशंसा करेंगे। अगर आप प्रमोशन या अप्रेजल का इंतजार कर रही थीं, तो खुशखबरी मिल सकती है। जो महिलाएं अपना खुद का बुटीक, पार्लर, कोचिंग या ऑनलाइन बिजनेस चलाती हैं, उन्हें 02 और 03 फरवरी को केतु के प्रभाव से कुछ नए और अनोखे आइडिया आएंगे जो बिजनेस को बढ़ाएंगे। 04 से 06 फरवरी के बीच छठे भाव का चंद्रमा आपको अपने कंपीटीटर्स से आगे रखेगा। नौकरी कर रही महिलाओं पर वर्कलोड बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी एनर्जी से उसे आसानी से संभाल लेंगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

More For You

उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उसमें लाल फूल या रोली अवश्य डालें।

इसे भी पढ़ें-  Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

मेष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है ग्यारहवें भाव में राहु की स्थिति महिलाओं के लिए अचानक धन लाभ के योग बना रही है। आपको मायके पक्ष से आर्थिक मदद या कोई कीमती उपहार मिल सकता है। यदि आपने गोल्ड या किसी स्कीम में इन्वेस्ट किया था, तो उससे अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।सप्ताह के मध्य में आप घर की साज-सज्जा या बच्चों की जरूरतों पर पैसा खर्च करेंगी। बारहवें भाव में शनि होने के कारण कुछ खर्चें आपकी इच्छा के विरुद्ध हो सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना समझदारी होगी। अगर आप लोन लेकर कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की सोच रही हैं, तो सप्ताह के अंत में पेपरवर्क करना शुभ रहेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वाली महिलाओं को इस हफ्ते अच्छा मुनाफा हो सकता है।

उपाय: बुधवार को किसी किन्नर को हरी चूड़ियाँ दान करें और उनसे एक सिक्का आशीर्वाद के रूप में मांग लें। 

2 - 2025-08-29T125128.268

मेष राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर मेष राशि की महिलाओं को इस सप्ताह सेल्फ-केयर पर ध्यान देना होगा। पंचम भाव में केतु और चंद्रमा की युति हार्मोनल इम्बैलेंस , इन रेगुलर पीरियड्स या पेट दर्द की समस्या दे सकती है। गर्भवती महिलाओं को 02 और 03 फरवरी को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। उच्च का मंगल आपको एनर्जी तो देगा, लेकिन यह आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और सिरदर्द भी बढ़ा सकता है। काम के दबाव में अपनी नींद से समझौता न करें, क्योंकि बारहवें भाव का शनि अनिद्रा की समस्या दे सकता है। सप्ताह के अंत में पैरों में सूजन या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए नमक के पानी में पैर डालकर बैठना फायदेमंद रहेगा।

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल मसूर की दाल दान करें।  

इसे भी पढ़ें- Mesh Love Rashifal 2026: अविवाहित और विवाहित मेष राशि वालों के लिए प्रेम और विवाह राशिफल, यहां विस्‍तार से पढ़ें 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;